Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

बदमाश बेखौफ, ताबड़तोड़ वारदातें

  • एक माह 10 दिन में बदमाशों ने पुलिस के हौसले किए पस्त
  • 41 दिन में 41 आपराधिक वारदात कर पुलिस को दी खुलेआम चुनौती
  • चोरी की 15 घटनाएं 19 लूट, सात हत्याओं से बदमाशों के हौसले बुलंद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिले के शहर और देहात में वर्ष 2023 के प्रथम महीना जनवरी और 10 दिन की बात करें तो बदमाशों ने चोरी लूट हत्याओं की 41 आपराधिक वारदातों को अंजाम दे पुलिस पर सवालियां निशान खड़ा कर डाला। बदमाश 41 दिन लगातार वारदात करते रहे पुलिस देखती रही। जिले में दर्जनों घटनाएं कर बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। वहीं, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

जिले की कानून व्यवस्था की बात करें तो बदमाशों ने जनवरी महीना और फरवरी के 10 दिन में लगातार चोरी, लूट, हत्या की आपराधिक घटनाएं कर पुलिस को सीधे तौर पर चुनौती है। जिले की सुरक्षा के लिहाज से इसे पुलिस की नाकामयाबी कहें या लचर प्रणाली। सुरक्षा की दृष्टि की से आंका जाये तो जिले के नागरिक लगातार आपराधिक वारदातों के चलते खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बदमाशों ने पूरे जिले में चोरी की 15 वारदात की और लूट की 19 घटनाओं को अंजाम दिया।

23 7

सात हत्या कर पुलिस को बैकफुट पर लाकर सोचने पर मजबूर कर दिया। हालांकि कुछ घटनाओं का क्राइम ब्रांच और पुलिस ने चंद दिनों बाद ही खुलासा कर दिया। पुलिस अपने स्तर से घटनाओं का हरसंभव खुलासा करने का दावा करती है, लेकिन कुछ घटनाएं आज भी ऐसी हैं। जिनका पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। अब देखना यह है कि वर्ष 2023 आगामी महीनों में लगातार होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोक पाने में कितना कायमयाब है।

चोरी की घटनाएं

  • लिसाड़ी गेट के श्याम नगर में कपड़ा व्यापारी के घर तीन लाख की चोरी।
  • नौचंदी क्षेत्र में एल ब्लॉक शॉपिंग सेंटर में दो दुकानों में चोरी।
  • सिविल लाइन में सूरजकुंड स्पोर्टस मार्किट में व्यापारी के यहां लाखों की चोरी।
  • सिविल लाइन मिशनकम्पाउंड में जेनीफर महिला के घर चोरी।
  • सदर क्षेत्र में अनुज जैन सर्राफ का नौकर दो किलो सोना लेकर फरार।
  • लिसाड़ी गेट में कपड़ा व्यापारी इफ्तेखार के घर लाखों की चोरी।
  • सरधना में लाखों की डकैती।
  • परतापुर में काशी गांव में यासीन के घर लाखों की नकदी ज्वेलरी चोरी।
  • लिसाड़ी गेट में फर्नीचर व्यापारी के घर लाखों की चोरी।
  • परतापुर में दीपक ज्वेलरी शोरूम में सुरंग बनाकर चोरी का प्रयास, एक दुकान में चोरी।
  • मुंडाली में अलग-अलग तीन स्थानों पर चोरी की वारदात।
  • नौचंदी में जूतों के शोरूम में चोरी।
  • परतापुर में एक दुकान में चोरी।

लूट की वारदातें

  • सरूरपुर में बाइक सवार से बाइक सवार दो बदमाशों ने की लूट।
  • नौचंदी में एसडीएम की पत्नी से चेन लूट।
  • कोतवाली में सुभाष बाजार में शिखा से चेन लूट।
  • किठौर में क्राइम ब्रांच बनकर मोदीनगर व्यापारी से लूट।
  • ब्रहमपुरी में 14 जनवरी को मोबाइल लूटा।
  • लालकुर्ती में 16 जनवरी को डोसा खिलाकर 25 हजार लूटे।
  • नौचंदी में 17 जनवरी को अस्पताल मालिक के ड्राइवर से 50 हजार लूटे।
  • सिविल लाइन कमिश्नरी आवास के सामने महिला से लूट।
  • टीपी नगर में महिला से 35 हजार रुपये लूटे।
  • 28 जनवरी में लिसाड़ी गेट में सेटरिंग व्यापारी से अहमदनगर में घर में लूटपाट।
  • रेलवे रोड में मधुबन कालोनी में सरकारी ठेकेदार से एक फरवरी को 50 हजार लूटे।
  • तीन फरवरी को लिसाड़ी गेट में होटलकर्मी आमिर से मोबाइल लूटा।
  • टीपी नगर क्षेत्र में एक ही दिन में जैन शिकंजी व्यापारी सहित तीन अन्य स्थानों पर बाइक सवार बदमाशों ने की लूट।
  • लालकुर्ती में जीरो माइल पर युवती से मोबाइल लूटा।
  • नौचंदी में महिला से चेन लूटी।
  • इसके अलावा कई स्थानों पर मोबाइल लूट की घटना हुई।

ये हुई क्रांतिधरा में हत्याएं

  • 2 जनवरी को मवाना में लक्ष्य की हत्या दोस्तों ने की।
  • मुंडाली में दो जनवरी को आठ साल की लड़की की हत्या उसके चाचा ने की।
  • 18 जनवरी को मेडिकल क्षेत्र में फफूं डा निवासी कार्तिक की हत्या
  • 27 जनवरी को सरधना में विशाल की हत्या
  • 4 फरवरी को टीपी नगर मलियाना में राजू की पीटकर हत्या
  • मुंडाली में बबीता नाम की महिला की हत्या
  • 10 फरवरी को लिसाड़ी गेट में मेडिकल संचालक साजिद चौधरी की हत्या

शहर में अन्य वारदातें

कई ऐसे थाना क्षेत्रों में गोली मारने की घटना हुई। जिनमें जानलेवा हमले की धारा लगाई गई।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के सख्त आदेश के बाद पुलिस ने लूट, मर्डर, चोरी की कई घटनाओं के सफल खुलासे किये, लेकिन अभी कुछ घटनाओं का खुलासा होना बाकी है। उधर, थाना प्रभारियों के ढीले रवैये के चलते आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी होने के लिए जिले के थाना प्रभारी पूर्ण रूप से जिम्मेदार प्रतीत होते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Cocktail 2: बॉक्स ऑफिस काउंटडाउन शुरू, ‘कॉकटेल 2’ की तेज़ बुकिंग, जानिए किससे होगी सीधी टक्कर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img