राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले अनुभवों को किया साझां
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: विवेक कालेज, बिजनौर के फार्मेसी विभाग के छात्र /छात्राओं का दो दिन के शैक्षिक भ्रमण में लखनऊ स्थित सीडीआरआई, राज्यपाल भवन, एकेटीयू तथा प्राणी उद्यान का भ्रमण करने के उपरान्त शनिवार को विद्यार्थियों का कालेज परिसर में स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात एवं चर्चा के अनुभवों को अन्य छात्र/छात्राओं से साझा किया।