Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

G-20 मेहमानों के सामने अद्भुत छटा बिखेरेंगे काशी के विश्व प्रसिद्ध घाट

  • पूरे विश्व में है उत्तरवाहिनी गंगा के किनारे अर्धचन्द्राकार घाटों की ख्याति

  • जी-20 देशों के मेहमान नौका विहार के साथ घाटों के किनारे खड़े भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों की प्रतिक इमारतों का भी करेंगे दीदार

  • योगी सरकार काशी के घाटों को खूबसूरत बनाने के लिए इमारतों को पिंक व सीढ़ियों के रंग में रंगवा रही है

  • घाटों पर कुछ जगह अलग-अलग थीम पर चित्रकारी भी की जा रही है

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: काशी में उत्तरवाहिनी गंगा के किनारे अर्धचन्द्राकार घाट की ख्याति पूरे विश्व में है। दुनिया के समृद्ध और शक्तिशाली जी-20 देशों के मेहमान नौका विहार के साथ घाटों के किनारे खड़े भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों की प्रतीक इमारतों का नजारा देखेंगे। योगी सरकार काशी के घाटों को खूबसूरत बनाने के लिए इमारतों को स्टोन व सीढ़ियों के रंग में रंगवा रही है। घाटों पर कुछ जगह पर अलग अलग थीम पर चित्रकारी भी की जाएगी।

जी-20 देशों के मेहमानों के ग्रैंड वेलकम के लिए योगी सरकार काशी की विरासतों को संजो रही है। सरकार काशी के घाटों के किनारे खड़ी इमारतों को पेंट करा रही है। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि 84 घाटों को स्टोन व सीढ़ियों के रंग में रंगा जा रहा है। जिससे घाट के किनारो के भवन अपने प्राकृतिक रंग में दिखाई दे। वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया की घाटों के किनारे उपलब्ध स्थानों पर शिव तांडव जैसी चित्रकारी भी कराइ जाएगी। इसके अलावा घाटों पर फसाड लाइट भी लगाई जाएगी, जिससे घाटों की सुंदरता और निखर कर आएगी।

योगी सरकार दुनिया के शक्तिशाली देशों के बीच विश्व के सबसे प्राचीन और जीवंत शहर काशी के हर एक धरोहर की तस्वीर पेश करेगी, जिससे काशी आने वाले जी-20 के मेहमान अपने जेहन में इतिहास से भी प्राचीन शहर काशी की हर रंग की तस्वीर अपने साथ लेकर जाएं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img