Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

बागपत में विश्राम के लिए गुफा मंदिर के निकट रूकी है यात्रा

मुख्य संवददाता |

बागपत: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मवीकला गांव से चलकर गुफा मंदिर पर रूकी। यहां सुबह 9:30 बजे यात्रा पहुंच गई थी। यहां खाना व विश्राम की व्यवस्था की गई है। भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ राहुल गांधी के नेतृत्व में मविकला गांव से सुबह 6:18 मिनट पर रवाना हुई। उसके बाद यात्रा दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर चली। हाईवे पर काठा, पाली होते हुए बागपत पहुंची।

बागपत से निकलकर यात्रा आधे घंटे के लिए सिसाना गांव के निकट रूकी। यहां चाय कार्यक्रम के बाद फिर चली। 8:30 बजे यहां से यात्रा ने फिर कदम बढ़ाने शुरू किए। सिसाना, निवाड़ा सहित सभी गांवों में यात्रा का फूलों से ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा गुफा मंदिर के निकट रूकी। यहां यात्रा 9:30 बजे पहुंच गई थी। राहुल गांधी के रुकने की यहां व्यवस्था अलग थी और अन्य पदाधिकारियों की अलग थी। यहां विश्राम और खाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि प्रेस कांफ्रेंस भी यहां थी, लेकिन उसे रद कर दिया गया है। यात्रा में राहुल गांधी के साथ दिग्गजों का भी जमावड़ा लगा है।

कार्यकर्ताओ से मंत्रणा करते रहे राहुल गांधी

यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा का घेरा सख्त रखा गया, लेकिन वह कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनसे बातचीत करते रहे। मविकला से गुफा मंदिर तक पहुंचने के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों से चलते हुए बातचीत की। उनके कंधों पर हाथ रखकर खूब बात की।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को मिला चौधरी जयंत सिंह का समर्थन, ट्वीट कर कही यह बात

यात्रा के दौरान हाईवे रहा जाम

यात्रा में उमड़े जनसैलाब से दिल्ली सहारनपुर हाईवे की दोनों लेन पूरी तरह से जाम रही। हाईवे पर भारी भीड़ यात्रा में रही।

39

राहुल की झलक पाने को जनता उत्साहित दिखी

सुबह अंधेरे में ही यात्रा का आगाज मविकला गांव से हुआ था। बागपत पहुंचते पहुंचते दिन निकल आया तो लोगों की भीड़ भी गांवों में बढ़ने लगी थी। हर कोई राहुल गांधी की एक झलक पाने को उत्साहित नजर आया। महिलाएं, बच्चे, बड़े आदि सभी राहुल को देखने के लिए घरों की छतों पर खड़े हो गए। हाईवे पर भी जमावड़ा रहा।

मविकला से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा

40

रालोद ने स्वागत किया

भारत जोड़ो यात्रा का रालोद ने भी स्वागत किया। यात्रा के स्वागत के लिए रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा को शुभकामनाएं दी थी। यात्रा का स्वागत करने के लिए पार्टी विधायकों व पदाधिकारियों को संदेश दिया था। जिसके बाद रालोद ने चार जगह स्वागत कार्यक्रम रखा था। गुफा मंदिर पर रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा के नेतृत्व में स्वागत किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img