Tuesday, June 30, 2026
- Advertisement -

…मैं तो जा रहा हूं पर, इन सबको कड़ी से कड़ी सजा दिलाना

  • जहर खाने से पहले आदित्य ने लिखा था सुसाइड नोट
  • परिजनों ने बस सुसाइड नोट में खोले गए नामों पर कार्रवाई की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाले 12वीं के छात्र आदित्य ने मरने से पहले तीन पेज का सुसाइड नोट लिखकर एक लड़की, दो युवकों व पुलिस अत्याचार के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है। साथ ही कहा कि मम्मी पापा में तो तुम्हे छोड़कर जा रहा हूं पर तुम इन ज़ालिमों को मत छोड़ना ताकि भविष्य में फिर कभी किसी दूसरे पर अत्याचार नहीं कर सकें।

आदर्शनगर गली नंबर 12 में रहने वाले छात्र आदित्य कुमार ने पुलिस की दबिश के दौरान जहरीला पदार्थ खा लिया था और नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने आदित्य की मौत का जिम्मेदार आरसीपुरम निवासी एक महिला, 2 युवकों व उसके परिजनों को ठहराते हुए थाने में तहरीर दी थी। परिजनों ने उक्त महिला के द्वारा आदित्य को अश्लील मैसेज भेजकर ब्लैकमेल करने रूपयों की मांग करने का आरोप लगाया था।

आदित्य के अपनी मौत से पहले लिखे सुसाइड नोट में कई चौकानें वाली बाते सामने आई है। उसने सुसाइड नोट में बार बार पुलिस के घर आकर टार्चर करने व एक लड़की और दो लड़कों का भी उसका मानसिक उत्पीड़न करने का जिक्र किया है।

साथ ही आदित्य ने लिखा कि मम्मी पापा मैं तो आप को छोड़कर जा रहा हूं पर तुम इन जालिमों को मत छोड़ना जिनकी वजह से मै अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। आदित्य की मम्मी ने सुसाइड नोट मीडिया को दिखाते हुए न्याय की गुहार लगाई और बताया कि एक दरोगा की बेटी के कहने पर पुलिस उनके घर पर आई थी।

पुलिस के दरवाजे पर होने के दौरान ही आदित्य ने जहरीला पदार्थ खाया था। परिजनों ने मामले में पुलिस के बड़े अधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने कहा है कि इस पूरे प्रकरण में जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold- Silver: फेड की सख्त नीति का असर, सोना-चांदी 1% से ज्यादा लुढ़के

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन...

Job: NIACL में 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img