Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

ना कोई आलीशान घर है और ना कोई बड़ी कार, पीएम मोदी के पास तो सिर्फ…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। पीएम मोदी आज 72 साल के हो गए। आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री के पास कितनी संपत्ति है? उनका घर कहां-कहां है? उन्होंने किन-किन चीजों में निवेश किया हुआ है? पिछले दिनों प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

खुद को देश का प्रधानसेवक कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के पास कुल 2.23 करोड़ (2,23,82,504) रुपये की कुल संपत्ति है। यह जानकारी पीएम कार्यालय की ओर से दी गई है। इस जानकारी के अनुसार बीते एक वर्ष के दौरान पीएम की संपत्ति में करीब 26 लाख रुपये का इजाफा हुआ है।

गांधीनगर की जमीन में अपना हिस्सा पीएम ने किया दान

पीएमओ के आंकड़ों के अनुसार पीएम के पास मौजूद 2.23 करोड़ रुपये में से अधिकांश पैसे उनके अलग-अलग बैंक खातों में जमा हैं। ताजा जानकारी के अनुसार पीएम के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। पहले गांधीनगर में उनके पास साझेदारी में एक जमीन थी, अब उन्होंने इस जमीन में अपना हिस्सा दान में दे दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी शेयर, बॉन्ड या म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं कर रखा है। उनके पास कोई निजी वाहन भी नहीं है। हालांकि देश के प्रधानमंत्री के पास 1.73 लाख रुपये कीमत की चार सोने की अंगूठी जरूर है। बता दें कि पीएम मोदी की 31 मार्च 2022 तक घोषित संपत्तियों से जुड़ी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर साझा की गई है।

गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के कुछ समय बाद उन्होंने अक्तूबर 2002 में एक आवासीय जमीन खरीदी थी। वे इस जमीन में तीसरे हिस्सेदार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अचल संपत्ति सर्वे संख्या 401/ए पर अब उनके पास कोई मालिकाना हक नहीं है, क्योंकि उन्होंने अपने हिस्से की जमीन दान कर दी है।

31 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 35,250 रुपये नकद के रूप में मौजूद है। इसके अलावा उनके पोस्ट ऑफिस के खाते में नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) के रूप में 9,05,105 रुपये जमा हैं। उन्होंने जीवन बीमा की 1,89,305 रुपये की पॉलिसी भी ले रखी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img