Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

Fatty Liver: फैटी लिवर का खतरा बढ़ाती हैं ये जीवनशैली की आदतें, समय रहते करें बदलाव

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज के समय में फैटी लिवर एक बेहद आम स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है, जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। इसके बारे में लोगों के मन में कई भ्रांतियां भी पाई जाती हैं। आमतौर पर माना जाता है कि यह बीमारी केवल गलत खानपान की वजह से होती है, लेकिन यह पूरी सच्चाई नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, असंतुलित आहार इसके प्रमुख कारणों में से एक है, लेकिन इसके अलावा बैठे-बैठे ज्यादा समय बिताना, नींद की कमी, अत्यधिक तनाव, शराब का सेवन और मोटापा जैसी जीवनशैली से जुड़ी आदतें भी फैटी लिवर के खतरे को बढ़ा सकती हैं।

अगर लिवर में फैट की मात्रा 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ जाए, तो यह फैटी लिवर कहलाता है। शुरुआती दौर में इसके लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन समय रहते ध्यान न देने पर यह लिवर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि डाइट के अलावा और कौन-सी चीजें इस समस्या को जन्म देती हैं।

फैटी लिवर का बड़ा कारण शारीरिक निष्क्रियता

फैटी लिवर का एक बड़ा कारण शारीरिक निष्क्रियता है। लंबे समय तक बैठे रहना और कोई व्यायाम न करना लिवर में फैट जमा होने का कारण बन सकता है। जब हम शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं होते, तो शरीर में फैट बर्न नहीं होता। इसी तरह खराब नींद की आदतें भी मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर डालती हैं, जिससे लिवर पर दबाव पड़ता है।

तनाव में रहना बढ़ा सकता है फैटी लिवर के जोखिम

लगातार तनाव में रहना भी फैटी लिवर के जोखिम को बढ़ा सकता है। ज्यादा तनाव से शरीर में कोर्टिसोल जैसे हार्मोन बढ़ते हैं, जो लिवर के काम को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, कुछ खास तरह की दवाओं का ज्यादा सेवन भी लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।

इन दवाओं से लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे फैट जमा होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा अधिक मात्रा में नहीं लेनी चाहिए।

तेजी से वजन कम करना लिवर के लिए खतरनाक

यह सुनकर आपको हैरानी होगी, लेकिन तेजी से वजन कम करना भी लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है। जब आप बहुत कम समय में ज्यादा वजन घटाते हैं, तो शरीर में फैट मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया में बदलाव आता है।

इस दौरान लिवर को अतिरिक्त काम करना पड़ता है, जिससे उस पर दबाव पड़ता है और फैटी लिवर होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए वजन हमेशा धीरे-धीरे और संतुलित तरीके से ही कम करना चाहिए।

फैटी लिवर से बचने के लिए क्या करें?

फैटी लिवर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन यह पूरी तरह से रोकी जा सकती है। अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाकर आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। हालांकि यदि आपको फैटी लिवर के कोई लक्षण महसूस होते हैं या आपको इस बीमारी का निदान हुआ है, तो खुद से इलाज करने के बजाय किसी डॉक्टर से सलाह लेना सबसे सुरक्षित विकल्प है। डॉक्टर आपकी स्थिति के अनुसार सही खानपान, दवाओं और व्यायाम की सलाह दे सकते हैं। समय पर इलाज से आप लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं और गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img