Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

खाकी को लगी ठंड, चोरों ने मचाया तांडव

  • सोमवार देर रात तीन स्थानों पर लाखों की चोरी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: खाकी पर सर्दी का असर नजर आते ही चोरों ने मैदान मारना शुरू कर दिया है। सोमवार की रात बदमाशों ने एक धर्म स्थल समेत तीन स्थानों पर ताले तोड़कर लाखों की नकदी और सामान साफ कर दिया। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने जैन मंदिर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह मामले की जानकारी मिलने पर जैन समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया।

मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने चोरों के खिलाफ तहरीर देते हुए घटना के खुलासे की मांग की है। दरअसल, रेलवे रोड पर शांति नगर में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर है। मंगलवार की सुबह श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो मंदिर में रखे दानपात्र के ताले टूटे देख श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच जांच-पड़ताल की। मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बदमाश रोशनदान के रास्ते मंदिर में दाखिल हुए। जिसके बाद दान पात्रों के ताले तोड़कर लगभग दो लाख की नकदी और सोने की एक प्लेट चुरा कर ले गए। बताया जाता है इस प्लेट पर जैन समाज का पवित्र मंत्र भी गुदा हुआ था।

जिसके चलते जैन समाज के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने बदमाशों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। इसके अलावा थाना दिल्ली गेट में चोरों ने देर रात शिवम ट्रेडिंग कंपनी का शटर उखाड़ कर तिजोरी में से 40 हजार पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन पुलिस से व्यापारी ने रिपोर्ट लिखाने से किया इनकार कर दिया।

चोरी की तीसरी वारदात थाना लिसाड़ीगेट के श्याम नगर निवासी चुन्नू पुत्र फाजिल अली के यहां हुई। उन्होंने बताया कि बीते रविवार को परिवार समेत आगरा शादी समारोह में गए थे। सोमवार देर रात चोरों ने ताले तोड़कर मकान से 60 हजार की नकदी व एक लाख के सोने के आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

पुलिस को सूचना दी गयी है। इस संबंध में एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण का कहना है कि सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। जल्दी ही वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा।

दिल्ली से चोरी हुई बाइक चोर को पुलिस ने पकड़ा

क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को चोरी की बुलेट के साथ लोईया गांव से से पकड़कर जेल भेज दिया। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। क्राइम ब्रांच टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि दिल्ली निवासी दानिश व लोईया गांव निवासी गुरदीप के पास चोरी की बुलेट बाइक है। दोनों बुलेट एक ही रजिट्रेशन नंबर पर चल रही है।

इस पर क्राइमब्रांच टीम व दौराला पुलिस ने संयुक्त रूप से लोईया गांव निवासी गुरदीप के घर छापा मारा और बुलेट बाइक बरामद कर गुरदीप को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बाइक को दिल्ली निवासी दानिश से 90 हजार में खरीदने की बात पुलिस को बताई। वहीं, पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि दानिश भी बरामद बुलेट के रजिस्ट्रेशन नम्बर पर दूसरी बुलेट चला रहा है। पुलिस दानिश की तलाश में जुट गई है। गुरदीप को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

मेडिकल स्टोर संचालक से बदमाशों ने की लूट

दौराला कस्बे के सामने सोमवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर संचालक से तमंचे के बल पर हजारों रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश संचालक को घायल कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं लगा। कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी निवासी प्रीतपाल सिंह खैरनगर में मेडिकल स्टोर संचालक है।

वह थोक विक्रेता है और सोमवार को सरधना व दौराला में मेडिकल स्टोरों से कलेक्शन इकट्ठा करने आए थे। पीड़ित ने बताया कि दौराला से कलेक्शन इकट्ठा करने के बाद जब वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर कंकरखेड़ा लौट रहे थे तो दौराला कस्बे के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे डंडा मारकर गिरा दिया। डंडा लगने से वह घायल हो गए। बदमाशों ने उनके पास से 36 हजार रुपये लूट लिए।

इसी बीच पुलिस की जीप वहां से गुजरी। पुलिस को देखकर बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। पुलिस ने प्रीतपाल को सड़क किनारे पड़ा देखा तो मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, परंतु कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी किरनपाल सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img