जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर : एस. डी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बी.एस.सी. (विज्ञान) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विद्यार्थीयों को सम्मानित किया गया।
माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा बी.एस.सी. (विज्ञान) प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें एस. डी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी.एस.सी. (विज्ञान) प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। इस अवसर पर इन सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य डा. सचिन गोयल एवं विभागाध्यक्षा डा. मोनिका रूहेला द्वारा बी.एस.सी. (विज्ञान) की परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
बी.एस.सी. (विज्ञान-जीवविज्ञान समूह) प्रथम सेमेस्टर खुशी मित्तल ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर प्रियाशी शर्मा व जजाबिल ने सयुक्त रूप से 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किये व अंशुमन व भावना कर्णवाल ने संयुक्त रूप से 82 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया
बी.एस.सी. (विज्ञान-गणित समूह) प्रथम सेमेस्टर हिमाशु कुमार ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर भूमि जैन, अंशिका गुप्ता व जोयसा ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किये तथा विवेक प्रसाद भट्ट ने 80 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डा. सचिन गोयल ने सभी विद्यार्थीयो को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डा. मोनिका रूहेला व सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विज्ञान संकाय से डा. महेन्द्र सिंह, डा. सौरभ जैन, डा. नीरज कुमार, डा. ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय, डा. बुशरा आकिल, मोनिका पवार, रजत धारिवाल, ओमकार सिंह, शेखर सिंह, वंशिका गुप्ता, शिखा पाल, सोनाली, अंजली त्यागी, राखी धीमान, कनिष्ठा मालियान, अनमोल, दीपक व मुसन्निफ आदि मौजूद रहे।

