Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

कोरोना के तीन नए मरीज मिले, एक्टिव केस 11

  • कोरोना गाइडलाइनों का पालन करने की अपील

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पिछले चार दिनों से जिले में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसको लेकर मेडिकल व जिला अस्पताल में कोरोना वार्ड तैयार करते हुए बेड सुरक्षित किए गए है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से कोरोना गाइडलाइनों का पालन करने की अपील की है। शनिवार को एकबार फिर तीन संक्रमित सामने आए जिसके बाद कुल एक्टिव केसों की संख्या 11 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार पूरे जिले से 605 सैंपल जांच के लिए पहुंचे जबकि 624 सैंपलों की जांच हुई। इनमें से तीन सैंपल पॉजिटिव पाए जबकि दो मरीज ठीक भी हुए, जिसके बाद जिले में एक्टिव केस 11 हो गए। इनमें से चार मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है जबकि सात मरीजों को उनके घरों पर स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है।

मेडिकल, जिला अस्पताल में 40 बेड सुरक्षित

मेडिकल की इमरजेंसी में इस समय कोविड वार्ड में कुल 21 बैड सुरक्षित रखे गए है, जबकि जिला अस्पतला में भी 20 बैडों को कोरोना संक्रमितों के लिए तैयार रखा गया है। मंगलवार को मेडिकल में कोरोना के लेकर मॉकड्रिल की जाएगी, जिसमें संक्रमितों को अस्पताल में लाने से लेकर उन्हें इलाज की सुविधा दिए जाने की ड्रिल होगी। वहीं जिला अस्पताल में भी मॉकड्रिल आयोजित होगी जिसमें कोरोना को लेकर की गई तैयारियों को परखा जाएगा।

नजला-खांसी, जुखाम व फ्लू के मरीजों की कोरोना जांच जरूरी

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अखिलेश मोहन का कहना है इस समय जितने भी संक्रमित मिल रहे है वह दूसरी बीमारियों से ग्रस्त है। साथ ही जो भी मरीज अस्पतालों में संचारी रोगो जैसे नजला, खांसी, जुखाम के साथ बुखार से पीड़ित है उनकी जांच कराई जा रही है।

06 9

हालांकि यह लक्षण सामान्य है लेकिन कोरोना जांच में पॉजिटिव मिलने पर उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है। जो संक्रमित किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त नहीं है उन्हें घरों पर रखा जा रहा है जबकि अन्य जो किसी भी दूसरी बीमारी के साथ कोरोना संक्रमित है उन्हें अस्पतालों में रखा जा रहा है। फिलहाल संचारी रोगों के लक्षण वाले लोगों को अपनी जांच करानी जरूरी है।

वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जा चुकी

सीएमओ ने बताया कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के बाद सभी को दूसरी डोज भी दे दी गई है। वैक्सीन लेने के बाद लोगों में रोगों से लड़नें की क्षमता में वृद्धि हुई है। लेकिन एहतियात के तौर पर सभी कोरोना गाइडलाइनों का पालन जरूर करें।

मौसम में फिर से बढ़ने लगा गर्मी का प्रकोप

मोदीपुरम: गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। दिन का पारा 33 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिसके चलते लोगों को अब गर्मी में भी परेशानी होने लगी है। हालांकि वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम में फिर से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। राजकीय मौसम वैधशाला पर शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया।

अधिकतम आर्द्रता 50 एवं न्यूनतम आर्द्रता 29 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि मौसम में अभी गर्मी का प्रकोप रहेगा। शीघ्र ही मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ में फिर से सक्रिय होने से बदलाव मिल रहा है। उधर, गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण भी महानगर में बढ़ने लगा है। जिसके चलते लोगों को फिर से परेशानी होने लगी है। बढ़ती गर्मी प्रदूषण को भी बढ़ावा देगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img