Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

तेंदुए को पकड़ने के लिये लगी तीन टीमें, पिंजरा लगा

  • तीन घंटे की देरी से मिली सूचना, डीएफओ के बजाय दिल्ली दी गई जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परतापुर के गगोल में दिखाई दिया तेंदुआ पूरी रात वन विभाग को मेहनत कराता रहा। बाद में वन विभाग ने सूचना वाली जगह पर पिंजरा लगा दिया है। तेंदुए को पकड़ने के लिये तीन टीमें लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि परतापुर के शताब्दी नगर के जंगल में आज वहां लोगों ने तेंदुआ देखा।

जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना वहां के लोगों ने परतापुर पुलिस को दी। पुलिस ने समय ना गवाते हुए वन विभाग को सूचित कर दिया। जिसके बाद वन विभाग की टीम शताब्दी नगर में पहुंची लेकिन तेंदुए का कोई पता नहीं लगा। शाम छह बजे के करीब गगोल में ग्रामीणों ने तेंदुए को देखने का दावा किया था। ग्रामीणों ने इसकी वीडियो भी बनाई और बजाय डीएफओ को सूचना देने के दिल्ली में किसी अधिकारी को दी।

वहीं, कुछ लोगों ने कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह को भी दी। परतापुर पुलिस को भी सूचना दी गई। इस पूरी प्रक्रिया में तीन घंटे निकल गए। जब तक वन विभाग की तीन टीमें पहुंचती तब तक तेंदुए का पता ही नहीं चला। तेंदुए के कारण ग्रामीण दहशत में आ गए और खेतों पर नहीं गये। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि अभी यह तय नहीं हो पाया है ग्रामीणों को दिखा जानवर तेंदुआ है।

ग्रामीणों ने दूर से वीडियो बनाया इस कारण उसका रंग भी साफ नहीं दिख रहा है। इसके बाद भी पिंजरा लगा दिया गया है। वन विभाग की तीन टीमें पूरी रात कांबिग करती रही, लेकिन तेंदुए का पता नहीं चला। गौरतलब है कि फरवरी माह में पल्लवपुरम में एक घर में तेंदुआ घुस गया था। जिसे काफी मशक्कत के बाद पकड़कर शिवालिक की पहाड़ियों में छोड़ा गया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img