जनवाणी संवाददाता |
शाहपुर: पुलिस ने गतरात्रि पलड़ी नहर पुल के पास से चेकिंग के दौरान एक ट्यूबवेल से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो 315 बोर के तमंचे, तीन जिंदा कारतूस व एक चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी राधेश्यान यादव ने बताया कि गतरात्रि पुलिस शाहपुर पलड़ी नहर रास्ते पर चैकिंग कर रही थी कि पलड़ी नहर पुल के पास एक ट्यूबवेल पर तीन शातिर बदमाश लूट की योजना बना रहे थे, पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की व तलाशी ली तो उनके पास से दो तमंचे 315 बोर, 3 जिंदा कारतूस व एक चाकू भी बरामद किया है।
पकड़े गए बदमाश गांव तावली निवासी सोनू उर्फ मामा पुत्र इकबाल, इम्तियाज पुत्र नसीम व सावेज पुत्र नसीम है। पकड़े गए तीनो बदमाश शातिर किस्म के है व तीनो पर दर्जन भर मुकदमे विभिन्न थानों पर दर्ज है। पुलिस ।ने पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया है। एसएसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस टीम में शामिल थाना प्रभारी राधेश्यान यादव, एसआई जबर सिंह व सर्वेश शर्मा को पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की है।

