जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: काली पलटन बाबा औघड़ नाथ मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था जलाभिषेक के लिए की गई है। आज सुबह एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। जलाभिषेक को देखते हुए मंदिर मार्ग की ओर जाने वाला रूट डायवर्ट कर दिया गया है। जिसकी वजह से पंजाब सेंटर वाले चौराहे पर सुबह भारी जाम लग गया था। इसी प्रकार वेस्ट एंड रोड पर भी मंदिर की ओर ट्रैफिक रोक दिया गया है। मंदिर परिसर में काफी संख्या में सादा वर्दी में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है।

