Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

आज है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, शशि थरूर और राष्ट्रपति ने दी बधाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री आज चार अहम कार्यक्रमों में संबोधन भी देंगे। सबसे पहले पीएम शनिवार को नामीबिया से आए चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो-पालपुर अभ्यारण्य में बने बाड़ो में छोड़ेंगे। इसके अलावा पीएम तीन अहम कार्यक्रमों को भी संबोधित करेंगे।

दलाई लामा ने दी पीएम मोदी को बधाई

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के अवसर पर मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।

शशि थरूर ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

34 7

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। उम्मीद है कि आप हमारे देशवासियों को अंधेरे को दूर करने के लिए काम करेंगे। आप उन्हें प्रगति, विकास और सामाजिक सद्भाव का प्रकाश देंगे।

नेपाल के पीएम ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आपके जन्मदिन के अवसर पर अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की शुभकामनाएं। श्री पशुपतिनाथ सदैव आपकी रक्षा करें।

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान अमृत महोत्सव की शुरुआत

जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में रक्तदान अमृत महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। मैं सभी कार्यकर्ता बंधुओ व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से आग्रह करता हूं कि मानव सेवा हेतु शुरू किए जाने वाले इस अभियान में हिस्सा लें।

अमित शाह ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

35 6

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।

राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

36 4

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मजबूती दी है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

37 8

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

38 8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने बधाई दी है। अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री आज चार अहम कार्यक्रमों में संबोधन भी देंगे। सबसे पहले पीएम शनिवार को नामीबिया से आए चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो-पालपुर अभ्यारण्य में बने बाड़ो में छोड़ेंगे। इसके अलावा पीएम तीन अहम कार्यक्रमों को भी संबोधित करेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img