जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पर जनपद के विभिन्न ब्लाकों की समूह सखियों के 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन प्रमाण पत्र एवम पाठ्य सामग्री वितरण के साथ किया गया।
पीएनबी प्रशिक्षण संस्थान पर आयोजित ब्लाक अफजलगढ़, धामपुर, नूरपुर, किरतपुर, हल्दौर,नजीबाबाद के स्वयं सहायता समूह की सखियों के प्रशिक्षण में48 एफएलसीआरपी एवं 60 जनरल ईडीपी, आजीविका सखीयो ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के समापन पर पीएनबी के निदेशक सतीश मीणा ने समूह सखियों को बैंक के प्रति ईमानदारी से सहयोग करने के लिए प्रेरित किया और स्वरोजगार को बढ़ावा देकर जनपद के नाम रोशन करने की अपील की। कार्यक्रम के उपरांत जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जोगिन्दर ग्रोवर एवं डीएमएम एनआरएलएम विपिन कुमार व योगेंद्र सिंह द्वारा रीता, रीना, प्रीति, बेबी, सुनीता गायत्री, स्वाति, शीतल, मंजू रूमा, रचना, रूपा, कोमल, बृजेश, गिरजेश, शमरीन, शगुफ्ता, रेणु, उमा, ज्योति, पूनम, बेबी, सुरभि, फरीदा, मुन्नी, नीता, पिंकेश, लोकेश, लवकेश आदि सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र, पठन सामग्री एवं पीएनबी आरसेटी यूनिफॉर्म व मास्क वितरित किये।शिविर के आयोजन में विकास सिंह,संगीता रानी, कविता पाल, अमित कुमार आदेश पालक प्रदीप कुमार, रिक्की बागरी आदि का सहयोग रहा।

