Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

टपकती छत के नीचे चल रहा इलाज

  • 20 दिनों से नहीं सुधरे हालात, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का दावा हवा हवाई, सुध लेने वाला कोई नहीं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडिकल की इमरजेंसी में हर समय गंभीर मरीजो का तांता लगा रहता है। यहां मेरठ ही नहीं बल्कि आसपास के लगभग नौ जिलों के मरीज इलाज के लिए आते है। इनमे से गंभीर मरीजों को सीधे इमरजेंसी में लाया जाता है। जहां पर इलाज किया जाता है,

लेकिन मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का दावा करने वाले मेडिकल प्रशासन ने पिछले 20 दिनों से इमरजेंसी की टपकती छत को नजरअंदाज किया हुआ है। इमरजेंसी में प्रवेश करते ही हर किसी का सामना फर्श पर रखी उन बाल्टियों से हो रहा है जिनमें छत से टपकते पानी को जमा करके बाहर निकाला जा रहा है।

कुल बेडों की संख्या 59

इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को अच्छी व आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की बात कही जाती है। यहां पर कुल 59 बेड है। जिन पर मरीजों को इलाज दिया जाता है, हर समय चिकित्साकर्मियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन यहां पर पिछले 20 दिनों से छत से पानी रिस रहा है।

इसको लेकर मेडिकल प्रशासन लगातार लापरवाही बरत रहा है। मरीजों को इलाज के दौरान साफ-सफाई के माहौल में रखा जाता है। जिससे वह जल्दी ठीक हो सके और उन्हें गंदगी की वजह से दूसरी बीमारियां न लगे, लेकिन इमरजेंसी में इस बात का कितना ख्याल रखा जा रहा है। यह यहां के हालात खुद बयां कर रहे हैं।

इन जिलों से इलाज के लिए पहुंचते है मरीज

इमरजेंसी में मेरठ ही नहीं बल्कि हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बुलंदशहर, अमरोहा, बागपत समेत अन्य जिलों से भी मरीजों को इलाज के लिए लाया जाता है। इन मरीजों के साथ एक तीमारदार भी रहने की इजाजत होती है, जो अक्सर मरीजो के पास ही रहते हैं, लेकिन इमरजेंसी में छत से टपकता पानी लगातार यहां गंदगी फैला रहा है। ऐसे में मरीजों के साथ आए तीमारदारों पर भी बीमार होने व अन्य बीमारियों के फैलने का भी अंदेशा लगातार बना हुआ है।

छत से टपकता पानी सीवेज पाइप का

मेडिकल इमरजेंसी की छत से जो पानी टपक रहा है वह छत से होकर गुजरने वाली सीवेज पाइपलाइन का है। यह गंदा पानी ऊपर बने ट्रामा सेंटर का बताया जा रहा है। गंदे पानी से लगातार बदबू आ रही है। जिस कारण मरीजों को यहां इलाज के कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस छत से पानी टपक रहा है वह भी पिछले कई दिनों से क्षतिग्रस्त है, लेकिन इसको ठीक कराने की भी जिम्मेदारी मेडिकल प्रशासन नहीं उठा रहा है।

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी विभाग के अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन का कहना है कि यह समस्या पहले एयरकंडीशनर की बताई जा रही थी, लेकिन अब पता चला है कि यह ऊपर से आने वाली पाइपलाइन की लीकेज की वजह से है। एक-दो दिन में इसका समाधान हो जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Cocktail 2: बॉक्स ऑफिस काउंटडाउन शुरू, ‘कॉकटेल 2’ की तेज़ बुकिंग, जानिए किससे होगी सीधी टक्कर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img