Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

टीवी के कलाकारों ने अपने मानसून फैशन के फंडे बताए

CINEWANI 1


बदलते मौसम के साथ फैशन को भी बदलने की जरूरत होती है। स्टाइल से समझौता किये बिना मानसून का स्वागत करने के लिए, एंडटीवी के कलाकारों ने मानसून फैशन के फंडे बताए हैं। एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं’ की अनीता भाबी, यानि विदिशा श्रीवास्तव ने कहा, ‘मानसून मेरा पसंदीदा सीजन है और मुझे बारिश में पैदल घूमने में मजा आता है। इसलिये मैं अपने वार्डरोब को प्रैक्टिकल होकर सजाती हूं, जिसमें क्रॉप्ड पैंट्स और क्रॉप टॉप्स, कॉटन शर्ट्स के साथ टी-शर्ट्स, मिडी स्कर्ट्स के साथ ट्यूब टॉप्स, और वाइड-लेग ट्राउजर्स होते हैं।

स्टाइलिश दिखने के लिये स्कार्फ पहनना एक आदर्श विकल्प है। इससे धुले हुए बाल भी बारिश से बचे रहेंगे और यह मानसून फैशन के लिये मेरी प्यारी आदतों में से एक है।’ ‘बाल शिव’ की महासती अनुसुइया, यानि मौली गांगुली ने कहा, ‘मानसून का मतलब है चारों ओर खुशी का माहौल होना, इस मौसम में हम अच्छा समय बिताते हैं और हर ओर बिखरे चमकीले रंग इस मौसम को और खूबसूरत बना देते हैं। मेरे लिए ढीले शर्ट्स, कुर्तियां और बड़े साइज वाले जैकेट सबसे बढ़िया हैं। आॅफ-शोल्डर या ट्रिम-स्लीव्ड टॉप्स मेरे भरोसेमंद कपड़े हैं।

इसके अलावा मैं मानसून के दौरान अपना रंगीन छाता जरूर साथ रखती हूँ। मेकअप के मामले में मुझे सनस्क्रीन, वाटरप्रूफ मस्कारा/आईलाइनर और लिप बाम वाली वाटरप्रूफ रेंज पसंद है।’ ‘हप्पू की उलटन पलटन’ की बिमलेश, यानि सपना सिकरवार ने कहा, ‘बारिश आमतौर पर अनुमान के मुताबिक नहीं होती है और मानसून के लिये कॉटन सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित कपड़ा है, क्योंकि वह नमी से खराब नहीं होता है। हल्के रंगों में बारिश के धब्बे ज्यादा साफ दिखते हैं। इसलिये मैं गहरे रंग चुनती हूँ, जिनकी जोड़ी न्यूट्रल, रंगीन गुलाबी, नीले, नारंगी और पीले रंगों के साथ बन सकती है। इसके अलावा, यह मौसम अपने सबसे आरामदायक कपड़े पहनकर बालकनी में गर्म कॉफी की चुस्कियां लेने के लिए सबसे अच्छा है।

और भई क्या चल रहा है?’ की सकीना मिर्जा, यानि अकांशा शर्मा ने कहा, ‘बारिश के समय एथनिक वियर पहनना बेतुका होगा, क्योंकि उसे टी-शर्ट और पैंट के एक आम कॉम्बो की तुलना में संभालना ज्यादा कठिन होता है। मैं मानसून में अपने एथनिक लुक्स को कस्टमाइज करती हूं, जैसे कुर्ते की जोड़ी क्रॉप्ड स्ट्रेट-फिट पैंट्स या ब्लैक लेगिंग्स के साथ बनाती हूं, यह एड़ी से थोड़ी ऊपर होती है। मैं हमेशा गहरे या चमकीले रंगों और थोड़े आरामदायक सिलहॉटे को पसंद करती हूँ, जो मेरे कुर्ते के साथ मेल खायें। इसे कैजुअल और हल्का रखना कभी-कभी मेरे लिये सबसे बढ़िया स्टाइल स्टेटमेंट बन सकता है।’


janwani address 9

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img