Monday, January 19, 2026
- Advertisement -

ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर दिखाया जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एक बार फिर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर विवादों में है। ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच पहले से तनातनी का माहौल है और इस बार ट्विटर की परेशानी और बढ़ सकती है।

ट्विटर की वेबसाइट पर भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ की गई है। ट्विटर ने अपने वेबसाइट पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश के तौर पर दिखाया है। सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार पर ट्विटर पर इसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

ट्विटर के करियर पेज पर ट्वीप लाइफ सेक्शन में वर्ल्ड मैप है। यहां से कंपनी दिखाती है कि दुनिया में कहां-कहां ट्विटर की टीम है। इस मैप में भारत भी है लेकिन भारत का नक्शा विवादित दिखाया गया है। इससे पहले भी लद्दाख के हिस्से को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img