Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

कोरोना से जंग लड़ रहे निगम के ढाई हजार कोरोना योद्धा

  • लोडर, गाड़िया, टैज्क्टर, जेसीबी आदि सौ बड़े वाहन भी मैदान में उतारे
  • मंगलवार से दोगुणी गति से चलेगा सैनेटाइजेशन अभियान

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: नगर निगम के करीब ढ़ाई हजार कर्मचारी कोरोना योद्धा के रुप में जहां रात दिन सफाई, कूड़ा उठान, सैनेटाइजेशन व चूना आदि छिड़काव करते हुए कोरोना से जंग लड़ रहे हैं वहीं नगर निगम ने अपने सभी वाहन व अन्य संसाधन भी कोरोना से जंग के लिए मैदान में उतार दिए है।

इसके अलावा करीब डेढ़ सौ हैंड स्प्रे मशीने और लगभग 500 हाथ रेहड़ों को भी सफाई और सैनेटाइजेशन के काम में लगाया गया है। मंगलवार से सैनेटाइजेशन अभियान को भी और तेज करते हुए हर रोज रोस्टर के अनुसार 14 वार्डो में सैनेटाइजेशन कराया जायेगा। हर रोज सात वार्डो में सैनेटाइजेशन कराया जा रहा था।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मंगलवार से रोस्टर के अनुसार हर दिन 14 वार्डो को सैनेटाइज कराया जायेगा, अभी तक सात वार्ड कराये जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सफाई, सैनेटाइजर, चूना व मेलाथियान आदि छिड़काव के लिए निगम के दो हजार से अधिक कर्मचारी तथा आईटीसी से जुड़े करीब चार सौ कर्मचारी अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।

निगम ने सफाई व कूड़ा उठान तथा सैनेटाइजर के लिए पोकलेन, जेसीबी व लोडर के अलावा कूड़ा उठान में 50 से अधिक बड़े वाहन, सैनेटाइजेशन अभियान में दस ट्रैक्टर, 14 बडे़ वाहन, कोरोना से बचाव के प्रचार में दर्जनों छोटी गाड़िया लगायी है। इसके अलावा कूड़ा एकत्रित करने के लिए करीब पांच सौ हाथ रेहड़े भी लगाये गए हैं।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने निगम के सभी कर्मचारियों, विशेषकर सफाई कर्मचारियों को कोरोना योद्धा की संज्ञा देते हुए कहा कि जिस तरह हमारे कर्मचारियों ने गत वर्ष महानगर को बचाने के लिए एक मिसाल पेश करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी छाप छोड़ी थी, वही मिसाल इस बार भी दोहरायी जायेगी।

नगरायुक्त ने महानगर के लोगों से बिना मास्क घर से बाहर न निकलने की अपील करते हुए कहा कि जनता का सहयोग ही कोरोना को हरा सकता है। उधर सोमवार को भी नगर निगम का सफाई, सैनेटाइजेशन व चूना-मेलाथियान छिड़काव जारी रहा।

मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि रोस्टर के अनुसार शहर के सात वार्डो में सैनेटाइजेशन करने के अलावा हैंड स्पे्र मशीनों के साथ कर्मचारियों ने महानगर के सघन क्षेत्रों में सैनेटाइजेशन किया है। इसी के दौरान महानगर के सभी 284 कंटेनमेंट जोन तथा शहर के बैंकों, सरकारी इमारतों, कार्यालयों आदि को भी सैनेटाइज किया गया। कंटेनमेंट जोन सहित महानगर में चूना व मेलाथियान का छिड़काव भी कराया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img