जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: एमडीएस विद्या मन्दिर इण्टर काॅलिज मिल मन्सूरपुर में दो दिवसीय क्वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग की कार्यशाला का समापन हुआ। टीचर्स को बच्चों को पढाने के साथ व्यवहार का प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को मन्सूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मन्दिर इण्टर काॅलिज में लायंस क्लब मुजफ्फरनगर ‘उन्नति‘ के तत्वधान में आयोजित दो दिवसीय क्वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग की कार्यशाला का बडे उत्साह के साथ समापन हुआ। कार्यशाला में प्रशिक्षण लेने वाले सभी अध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अब ये अध्यापक 2000 से भी अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देगें। कार्यशाला में उन्हें बच्चों को पढाने, उनसे किस तरह का व्यवहार करना चाहिये किस तरीके से उनके जीवन में आ रही चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें सशक्त बनायें आदि की अध्यापकों को ट्रेनिंग दी गई। दो दिन चली इस वर्कशाॅप में भोपाल से आई अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर लायन डा अल्पना वर्मा के द्वारा आरएसडी पब्लिक इण्टर काॅलिज, मुजफ्फरनगर और एमडीएस विद्या मन्दिर इण्टर काॅलिज मिल मन्सूरपुर के टीचर्स को प्रशिक्षित किया गया। सभी टीचर्स ने इस कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रहे डिस्ट्रिक्ट फाइनेंस आफिसर लायन अजय अग्रवाल, लायन मनाली उपाध्याय, क्लब क्वेस्ट चेयरपर्सन लायन ममता अग्रवाल, विशिष्ठ अतिथि डिस्ट्रिक्ट क्वेस्ट चेयरपर्सन लायन रीना अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर लायन डा अल्पना वर्मा, लोकेन्द्र कुमार उपप्रधानाचार्य आरएसडी पब्लिक इण्टर काॅलिज, ममता त्यागी, एमडीएस विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय,अनिल शास्त्री ने संयुक्त रूप से माॅं सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। विद्यालय प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय व संचालक अनिल कुमार शास्त्री के द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यशाला में गीता, स्वाति दीक्षित, स्वाति चौधरी, रीना, मुनीता, आशीष मलिक, भारती, स्नेहा, रचना, अंजू दीक्षित, नीलम, ज्योति, कोमल, वैशाली नीशू आदि समेत आदि टीचर्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर रेनू चौधरी, राजीव सिरोहा, आदित्य बालियान, अंकित खेरवाल, गीता, अमित, पिंकी, कुन्ती आदि का विशेष सहयोग रहा।

