Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

कांवड़ लेकर लौट रही किशोरी समेत दो की मौत

  • एक्सप्रेस-वे पर दो कांवड़िया दुर्घटना में घायल
  • सिवाया टोल के आगे अज्ञात वाहन से टकराकर कांवड़िये की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सकौती से आगे खतौली सीमा में दादी-बाबा के साथ कांवड़ लेकर लौट रही 14 साल की भोली को एक बाइक सवार कांवड़िये ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कांवड़िये को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सिवाया टोल प्लाजा से आगे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िये की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

गुरुवार सुबह मेडिकल थाने में एक मीमो आया कि एक 14 साल की किशोरी का शव आया है। लड़की के परिजनों ने बताया कि वो दिल्ली के मजनू टीला के रहने वाले हैं और हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे तभी दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। दौराला और पल्लवपुरम पुलिस से पूछताछ शुरू हुई तो पता चला कि खतौली सीमा में मजनू की टीला निवासी गौरी पुत्री नवीन अपने परिवार के साथ हरिद्वार से जल लेकर आ रही थी।

15 18

तभी उसी सड़क पर तेज गति से आ रहे बाइक सवार कांवड़ियों ने टक्कर मार दी। जिससे गौरी की मौके पर मौत हो गई। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि दुर्घटना खतौली क्षेत्र में हुई है और लड़की को पोस्टमार्टम मेडिकल कालेज में कराया जा रहा है। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर सिवाया टोल से आगे बृहस्पतिवार सुबह झाल होटल के पास बाइक सवार दो कांवड़ियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल कांवड़िये को अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया गया। गाजियाबाद के साहिबाबाद का रहने वाला कर्ण (25) अपने साथी सागर के साथ बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने गया था। बृहस्पतिवार सुबह सिवाया टोल प्लाजा से आगे झाल होटल के पास पहुंचने पर उनकी बाइक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों कांवड़िए हाइवे पर गिर गए। कर्ण के सिर में चोट आने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि, हादसे में सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सागर को मोदीपुरम स्थित ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। सागर ने पुलिस कर्ण के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फोन पर मृतक कर्ण के परिजनों को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर में पहुंचे परिजनों ने थाने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी।

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे स्थित गोल चक्कर पर गुरुवार शाम रेलिंग से टकराकर बाइक सवार दो कांवड़ियां घायल हो गए जिनको हाइवे पेट्रोलिंग ने उपचार के लिए पल्स हास्पिटल में भर्ती कराया। घायल कांवडिए देवमिश्रा व गोलू गोस्वामी निवासी मथुरा हैं। वह गुरुवार को मथुरा से बाइक द्वारा हरिद्वार कांवड लेने जा रहे थे। जैसे ही वह गोल चक्कर पर तीव्र मोड पर पहुंचे तो उनकी बाइक रैलिंग से टकरा गई। तुरंत ही हाइवे पेट्रोलिंग पहुंची और दोनों को हास्पिटल में भर्ती कराया।

जिसने जल लाने की जिद की वही चली गई

परिवार ने पुलिस को बताया कि पूरे घर में केवल बेटी नेहा को शिवशंभू में सबसे ज्यादा आस्था थी। उसी की जिद पर हमने कांवड़ उठाई। कांवड़ लेने चल पड़े, क्या पता था वो कांवड़ उठाएगी और हमारी जिंदगी से चली जाएगी। परिवार दिल्ली निवासी बताया जा रहा है, जो जल लेकर दिल्ली लौट रहा है। नेहा ने ही कांवड़ से जल लेकर आने की जिद की थी और वो ही नहीं रही। अब यह जल हम किसे चढ़ाएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img