Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

दो अलग अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दर्जन भर घायल

  • देर रात हाइवे पर पलट गई थी डबल डेकर बस

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: स्टेट हाइवे 59 पर बुधवार की देर रात और गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसों में दो अलग अलग अलग दुर्घटनाओं में महिला व किशोरी समेत तीन की मौत हो गई। जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए।

गुरुवार सुबह साईंधाम मंदिर के पास बस ओर बुलट की भिड़ंत में मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी युवक शादाब की मौत हो गई। जबकि उसका साथी उस्मान घायल हो गया। वही, बुधवार देर रात स्टेट हाइवे पर सांखन नहर के पास डबल डेकर बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जिसमें बस में सवार लोगों में से करीब एक दर्जनभर लोग घायल हो गए। जिन्हें रात ढाई बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गम्भीर घायल होने के चलते सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान एक महिला व एक किशोरी ने दम तोड़ दिया। जबकि कई और लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है। बताया जा रहा है की यह बस चंदौसी से पंजाब जा रही थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img