Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रोडवेज बस से कुचलकर दो छात्रों की मौत

  • हाइवे किनारे बाइक खड़ी कर बाइक के सहारे खड़े थे दोनों छात्र
  • आरोपी चालक बस छोड़कर फरार, ग्रामीणों ने किया हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर एलम बाईपास के निकट रोडवेज बस से कुचलकर दो छात्रों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। वहीं दुर्घटन के बाद वहां सैंकड़ों ग्रामीणों इकट्ठा हो गए और हंगामा कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे के बाद से दोनों छात्रों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जनपद बागपत के गांव ककडीपुर निवासी विजय ने तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने पुत्र वंश उर्फ रिहान के साथ बाइक से सवार होकर कांधला जा रहा था। इसी दौरान लघु शंका होने पर वह एलम बाईपास पर एक तरफ बाइक रोककर लघु शंका के लिए चला गया।

14 20

इसी दौरान वंश के स्कूल का साथी प्रियांशु भी वहां पहुंच गया। वह दोनों सड़क किनारे खडी बाइक पर बैठ कर बात कर रहे थे। तभी बडौत डिपों की तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक के साथ खड़े दोनों लड़के काफी दूर तक उसके साथ घसीटते हुए चले गए तथा आगे जाकर बस के नीचे फंस गए। हादसे के बाद बस चालक मौके पर बस छोडकर मौके से फरार हो गया।

घटना में दोनों छात्रों ने मौके पर ही दम तोड दिया। घटना की सूचना पर एलम नाला रोड पर ककडीपुर से सैकडों लोग घटना स्थल की तरफ दौड पडे। दोनों छात्रों के लहुलुहान शवों को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। किन्तु ग्रामीणों के ना मानने पर पुलिस ने मामले की सूचना आलाधिकारियों को दी।

जिसके बाद एसडीएम शामली संदीप कुमार मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वही घटना के बाद से दोनों छात्रों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मामले को लेकर एसडीएम शामली संदीप कुमार का कहना है कि एक्सीटेंड में दो छात्रों की असमय ही दुखद मृत्यु हो गई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है। साथ ही आरोपी बस चालक के विरूद्ध कानूनी की जाएगी।

कक्षा नौ व 10 के छात्र थे मृतक

एलम बाईपास पर हुए हादसे में मृतक प्रियांशु पुत्र राजबीर मुखिया ककडीपुर के न्यू ऐरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 तथा वंश उर्फ रिहान पुत्र विजय कक्षा 10 का छात्र था। परिजनों के अनुसार दोनों छात्र आपस में घनिष्ठ मित्र थे। हादसे के बाद से परिजनों के साथ-साथ कॉलेज का स्टाफ भी सदमें में है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

आम की फसलों पर छह कीटों का खतरा

आम की फसल में फूल आने से लेकर फल...

कम लागत की एलोवेरा की खेती

भारत में एलोवेरा की खेती तेजी से लोकप्रिय हो...

तोल-मोल मत करो बस बोलो

कभी-कभी कोई किसी बात पर बिना गहन चिंतन मनन...

पेड़ काट कर धूप से लड़ाई नहीं जीती जाती

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी झूठी हो सकती है, पर नासा...

जनगणना में प्रवासी मजदूर

करीब डेढ़ दशक बाद होने जा रही जनगणना 2027...
spot_imgspot_img