Saturday, January 24, 2026
- Advertisement -

ट्वीटर यानि X पर भी ट्रेंड हो रहा है यूसीसी इन उत्तराखंड, सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री धामी की खूब हो रही है वाहवाही

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट मिलते ही सोशल मीडिया में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम को वाहवाही मिलने लगी। दिनभर नामी शख्सियत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर ने यूसीसी के ड्राफ्ट पर सीएम धामी के फैसले की जमकर तारीफ की।

कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत विजन को देवभूमि से धामी सरकार सच में बदल रही है। शुक्रवार को जैसे ही यूसीसी की कमेटी ने ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को सौंपा तो सोशल मीडिया में हैशटैग यूसीसी इन उत्तराखंड तेजी से ट्रेंड हो गया। देखते ही देखते ड्राफ्ट के समर्थन में देशभर से सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर से लेकर बड़ी शख्सियत, विचारक एवं टिप्पणीकार आगे आ गए।

सोशल मीडिया में ट्वीट, पोस्ट, शेयरिंग, ग्रफिक्स, वीडियो के साथ यूसीसी पर धामी सरकार के निर्णय का समर्थन होने लगा। हर कोई इस फैसले पर मुख्यमंत्री धामी के मुरीद दिखे और बेबाकी से लिखते गए कि समान नागरिक संहिता कानून समय की जरूरत है। खासकर यूसीसी के समर्थन में सबसे ज्यादा लोग सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर ट्रेंड करते नजर आए।

एक प्रीति गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक भारत-श्रेष्ठ भारत का विजन सच में बदल रहा है। रमेश सोलंकी ने लिखा कि समृद्धि और समानता की दिशा में यूसीसी से देवभूमि एक समृद्ध समाज की ओर कदम बढ़ा रहा है।

एक अन्य यूजर ने मुख्यमंत्री धामी के इस ऐतिहासिक निर्णय की बधाई देते हुए लिखा कि निश्चित तौर पर यह सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जल्द ही यूसीसी को कानून बनाकर उत्तराखंड में लागू भी कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: आधी रात को मुठभेड़, दिल्ली पुलिस ने शातिर झपटमार को किया गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले...

Tech News: WhatsApp ला रहा है नया ‘Recent History Sharing’ फीचर, ग्रुप जॉइन करते ही दिखेगी पुरानी Chat

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स...

Box Office Report: ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पहले ही दिन तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img