Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

ईंटों से भरे बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचला

  • महिला की मौके पर ही हुई मौत, ट्रैक्टर चालक फरार
  • हादसे में भतीजा गंभीर घायल, ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम

जनवाणी संवाददाता

इंचौली: अम्हेड़ा-सिखैड़ा मार्ग पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मृतका का भतीजा भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे बाद एसडीएम सदर व सीओ सदर देहात के आश्वासन पर जाम खोला। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

इंचौली थाना क्षेत्र के सिखैड़ा गांव निवासी कामगार कृष्ण की पत्नी नीतू (30) गांव से पैदल अम्हेड़ा स्थित बैंक जा रही थी। इस दौरान अम्हेड़ा-सिखैड़ा रोड पर उसे उसका भतीजा विक्रांत मिल गया। दोनों रुककर बात कर ही रहे थे कि तभी पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने नीतू को कुचल दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विक्रांत भी घायल हो गया।

चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। गांव में सूचना लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा व आरोपी पर कार्रवाई की मांग रखी। एसडीएम सदर संदीप भागिया ने सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण बामुश्किल माने। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।

09 9

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

अम्हेड़ा-सिखैड़ा रोड पर हुए हादसे में नीतू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पति कृष्णपाल मेहनत मजदूर कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उन्होंने बताया कि तीन बच्चे दक्ष, ईशिका व भूरा के सिर से मां का साया उठ चुका है। अब उनकी परवरिश कौन करेगा। जिनका रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने किया हंगामा

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि अम्हेड़ा-सिखैड़ा मार्ग काफी संकरा है। जिसके बावजूद भारी वाहन चालक टोल बचाने के लिए सिवाया टोल से पहले इस मार्ग से होकर सीधे मवाना रोड पर निकलते हैं। जिसके चलते दिनभर इस मार्ग पर भारी वाहन बेरोकटोक दौड़ते हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम सदर संदीप भागिया से कसेरू बक्सर चौराहा स्थित अम्हेड़ा रोड पर बैरियर लगाने की मांग की है। जिससे भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया जा सके।

एसडीएम के आश्वासन पर माने ग्रामीण

ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम सदर संदीप भागिया व सीओ सदर देहात पूनम सिरोही घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि आरोपी चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस ने जैसे ही शव को उठाया तो परिजनों ने विरोध करते हुए एंबुलेंस को रोकने का प्रयास किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img