Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

सात केन्द्रों पर 737 को लगा टीका, 445 नहीं पहुंचे

  • सात केन्द्र पर दस सत्र में लगाए गए टीके, एसपी, एडीएम व एएसपी ने लगवाए टीके

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: गुरूवार को जनपद के सात केन्द्रों पर कोरोना का टीका लगाने के लिए शुभारंभ किया गया। बागपत जनपद में सात केंद्रों पर 1182 फ्रंट लाइन वर्करों को टीकाकरण किया जाना था, जिसके सापेक्ष 737 को ही टीका लगाया गया है। वहां 445 पात्र टीका लगवाने नहीं आए।

डीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा के बीच पात्रों को टीकाकरण किया गया। वहीं बागपत सीएचसी पर एसपी, एडीएम, एएसपी ने टीके लगवाए और उनको टीका लगवाने के लिए सीएमओ, एसीएमओ व सीएचसी अधीक्षक उपस्थित रहे।

35 8

कोरोना वैक्सीन के लिए पहले से ही तैयारी पूरी कर ली गई थी और यहां पहले चरण में 16 जनवरी व 22, 28, 29 जनवरी को टीका लगाया गया था। अब दूसरे सत्र में फ्रंट लाइन वर्करों को शामिल किया गया। गुरूवार को सात केन्द्रों पर 10 सत्र में टीका लगाने के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया गया।

गुरूवार को बागपत जनपद में सात केंद्रों बागपत में महिला अस्पताल में बागपत, पिलाना, बड़ौत सीएचसी, मेडिसिटी बड़ौत, आस्था बड़ौत, सीएचसी छपरौली पर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई।

36 7

आठ केंद्रों पर 1182 पात्रों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था। गुरूवार को बागपत सीएचसी पर एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह व एएसपी ने पहुंचकर टीकाकरण कराया। वहीं सीएमओ डा. आरके टंडन, एसीएमओ डा. दीपा सिंह व सीएचसी अधीक्षक विभाष राजपूत ने उनको टीकाकरण करवाया और उसके बाद स्वागत किया।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच टीकाकरण का शुभारंभ करने के बाद पात्रों को टीके लगाए गए। सात केंद्रों पर 1182 में से 737 पात्रों का टीकाकरण हुआ और 445 टीकाकरण से दूर भागते नजर आए। सीएमओ आरके टंडन ने बताया कि टीकाकरण होने के बाद किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। अभियान सफल रहा और जो शेष रह गए है उनको अगले सत्र में लगा दिया जाएगा।

38 7

जांच पड़ताल के बाद मिला प्रवेश

जनपद में वैक्सीन लांचिंग पर सात केंद्रों पर कोरोना का टीकाकरण किया गया। लाभार्थी को टीकाकरण का स्थान व समय के बारें में मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से जानकारी दी। लाभार्थियों के नाम, पता और आईडी की जांच के लिए केंद्रों पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए। सुरक्षाकर्मियों की जांच के बाद पात्र को टीकाकरण के लिए केंद्र पर प्रवेश दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img