Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

मंडी में आसमान छू रहे सब्जी के दाम

  • मिर्च 100 रुपये, बैगन बिक रहा 40 रुपये प्रति किलो

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। जब मंडी में मिर्च 100 रुपये किलो बिक रही है फिर खुले बाजार में मिर्च का दाम क्या होगा। बात चाहे बैगन हो या फिर गोभी की मंडी में दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं मौहल्लों में सब्जियों के दाम मनमर्जी से बताये जा रहे हैं।

प्रत्येक वर्ष जनवरी और फरवरी के महीने में सब्जियों के दाम कम हो जाते हैं। इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। जनवरी में लगातार बारिश होने के कारण सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए है। बुधवार को दैनिक जनवाणी की टीम ने दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी का दौरा किया तो सब्जियों के दामों में आ रही उछाल के बारे में पता चला।

मंडी में बैगन छोटा वाला 40 रुपये किलो, गोभी 25 रुपये, जीरा मिर्च 100 रुपये किलो, मोटी मिर्च 90 रुपये किलो, टमाटर 25 रुपये किलो, सरसों 30 रुपये किलो, नींबू 60 रुपये किलो, शिमला मिर्च 50 रुपये किलो बिक रही थी। मंडी के बाहर बैगन 60 रुपये किलो, मटर तीस रुपये किलो,पत्ता गोभी 25 रुपये, मिर्च 140 रुपये किलो, गोभी 40 से 50 रुपये किलो और फ्रैंच बीम 60 रुपये किलो बिक रही थी।

सब्जी विक्रेता विश्वजीत सोनकर ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सब्जियों खासकर मिर्च के दामों में तेजी आई है। इसके अलावा विवाह के साये चल रहे हैं इस कारण भी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। मंडी से सब्जी लाकर मौहल्लों में बेचने वाले इरफान का कहना है कि जब मंडी में सब्जी महंगी मिलेगी तो उसमें दस से पन्द्रह रुपये बढ़ाकर नहीं बेचेंगे तो घर कैसे चलेगा। सदर सब्जी मंडी में सब्जियों के अपने दाम है।

इस मंडी में भी दाम आसमान छू रहे हैं। वैसे भी मंडी के बाहर इलाका देखकर सब्जियों के दाम तय होते है। साकेत, डिफेंस कालोनी, शास्त्रीनगर, मानसरोवर कालोनी, रुड़की रोड के मोहल्लों में मंडी से डेढ़ गुना दामों पर सब्जियां बेची जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img