जनवाणी संवाददाता |
मुज़फ्फरनगर: थाना तितावी पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 02 अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार , कब्जे से चोरी की फॉर्च्यूनर समेत 05 लक्ज़री कार बरामद । अभियुक्तगण दिल्ली एवं आस-पास के जनपदों से चारपहिया वाहन चोरी कर ,फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचते थे।
जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतू वरिष्ठ पलिस अधीक्षक, श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी फुगाना के कुशल पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री मुकेश सोलंकी थाना तितावी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 09.07.2022 को थाना तितावी पुलिस एवं एसओजी टीम मुजफ्फरनगर द्वारा 02 अंतर्राज्यीय वाहन चोर अभियुक्तों को चौकी लालूखेड़ी, शामली बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे व निशादेही से कुल 05 चोरी की चारपहिया गाड़ियां बरामद की गयी जिनकी कीमत लगभग 75 लाख रुपये है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम-
मुकीम उर्फ मुक्की पुत्र तसलीम निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर हाल पता नगर पालिका के सामने थाना थानाभवन, शामली।
अरशद पुत्र अफजल निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
बरामदगी-
- सैन्ट्रो कार नं0- HR 21 D 8309 (सुजडू रोड, कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर से चोरी)
- सिलेटी रंग की स्विफ्ट डियाजर कार नं0- DL 1 CN 7975 (लक्ष्मीनगर, दिल्ली से चोरी)
- सिल्वर रंग की ब्रेजा कार नं0- UP 15 CB 8350 (पाण्डव नगर, दिल्ली से चोरी)
- नीले रंग की बलैनो कार नं0- UP 32 LT 4525 (जगतपुरी, शहादरा, दिल्ली से चोरी)
- फोरच्यूनर कार नं0- HR 26 DB 4040 (मॉडल टाउन, दिल्ली से चोरी)
- 01 तमन्चा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
- 03 फर्जी नम्बर प्लेट
अपराध कारित करने का तरीका/MODUS OPERANDI- अभियुक्तगण खड़ी/पार्क हुई गाडियों की खिडकी का शीशा तोडकर अन्दर से दरवाजा खोलते थे तथा ड्रिल अथवा चुम्बक की मदद से स्टीयरिंग लोक को निष्क्रिय करते थे इसके पश्चात इसीएम डिकोडर की मदद से इसीएम व KEY COMBINATION को डिकोड कर मास्टर चाबी की मदद से गाडी स्टार्ट कर चोरी कर लेते थे। अभियुक्तगण दिल्ली व आस-पास के जनपदों से वाहन चोरी कर उनपर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेच देते थे।
नोट- गिरफ्तार अभियुक्त मुकीम उर्फ मुक्की उपरोक्त के विरुद्ध दिल्ली व आस-पास के जनपदों में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है तथा दोनों अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

