जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: कस्बे के सिद्धपीठ मंदिर जस्सूवाला के विकास को लेकर मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत बनवाए जा रहे सत्संग भवन व टॉयलेट ब्लॉक के निर्माण कार्य में ठेकेदार की उदासीनता के चलते निर्माण कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। निर्माण कार्य के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने 48.61 लाख की धनराशि मंजूर कराई थी। निर्माण कार्य 25 नवंबर 2021 में पूरा होना था। लेकिन ठेकेदार की उदासीनता के कारण निर्माण कार्य करीब 30 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। नागरिकों ने जिलाधिकारी सत्संग भवन व टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण अतिशीघ्र पूरा कराने की मांग की।

