Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

कभी दर्शकों के दिलों पर राज करती थीं दिग्गज अदाकारा सुचित्रा सेन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। दिग्गज अदाकारा सुचित्रा सेन का आज जन्मदिन हैं। हिंदी और बंगाली सिने अभिनेत्री सुचित्रा सेन किसी परिचय की मोहताज नहीं रही हैं, अपने समय में सुचित्रा ने अभिनय से न केवल दर्शको का दिल जीता था बल्कि उनके दिलों में अपने लिए खास जगह भी बनाई थी जिसे लोग आज भी नहीं भूल पा रहे हैं।

13 4

अभिनेत्री सुचित्रा जन्म छह अप्रैल 1931 को उस समय के बांग्लादेश के पबना जिले में हुआ था। सुचित्रा का असली नाम रोमा दासगुप्ता था। उनका उनके पिता करुणामय दासगुप्ता एक हेड मास्टर थे। सुचित्रा सेन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पबना से ही हासिल की थी। साल 1947 में 15 साल की उम्र में सुचित्रा सेन की शादी बंगाल के जाने-माने उद्योगपति आदिनाथ सेन के बेटे दिबानाथ सेन हुई थी। शादी के पांच सालों बाद सुचित्रा ने सिनेमा की दुनिया में एंट्री ली और फिल्म जगत को सुपरहिट फिल्में दीं।

1952 में सुचित्रा की पहली बांग्ला फिल्म सारे चतुर रिलीज हुई। एक वक्त ऐसा था जब उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन की जोड़ी को बांग्ला सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध जोड़ी माना जाने लगा। दोनों ने साथ में एक से बढ़कर एक कईं हिट फिल्में कीं। साल 1953 से 1978 के बीच सुचित्रा ने हिंदी और बांग्ला कुल मिलाकर 61 फिल्में की थीं।

12 4

जिनमें से 30 उत्तम कुमार के साथ थी। सुचित्रा सेन ने 1978 में फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया था और पब्लिक के बीच न आना बेहतर समझा। सुचित्रा सेन फेमस अभिनेत्री मुनमुन सेन की मां और रिया और राइमा सेन की नानी हैं।

सुचित्रा फिल्मों का चयन करने में कोई ढिलाई नहीं बरतती थीं, बड़ा सोच विचार करने के बाद वे फिल्मों का चयन करती थीं। फिल्म को ठुकराने के कई किस्से फेमस हैं। उन्होंने राज कपूर की एक फिल्म को इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि राज कपूर द्वारा झुक कर फूल देने का तरीका उन्हें पसंद नहीं आया था।

14 4

सुचित्रा बहुत ही स्वाभिमानी थीं, निजी जिंदगी में उसूलों वाली एक्ट्रेस थीं। कहा जाता है कि एक बार उन्होंने मन में जो ठान लिया उसे किसी भी हाल में करके रहती थीं। ऐसे कम ही लोग हैं जिन्हें पता है कि सुचित्रा ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार को ठुकरा दिया था। साल 2014 में सुचित्रा ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img