Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

Vijay-Tamanna: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया पहुंचे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर, कपल ने किया शादी करने का फैसला

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। तमन्ना भाटिया साउथ की मशहूर अभिनेत्री हैं। इन दिनों वह विजय वर्मा के साथ चर्चा में बनी हुई है। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। हाल ही में दोनों की शादी की खबरें वायरल हो रही हैं। इन खबरों के बीच इस जोड़ी को एक बार फिर साथ देखा गया है। दोनों डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर मिलने पहुंचे हैं। जैसे ही यह वीडियो सामने आया है, इनकी शादी की अफवाहें एक बार फिर तेजी से शुरू हो गई हैं।

शादी को लेकर लगाए जा रहे अनुमान

अभिनेत्री तमन्ना और विजय वर्मा की शादी का अनुमान काफी समय से लगाया जा रहा हैं। दावा किया जा रहा है कि आगामी वर्ष 2025 में ये शादी रचाने की तैयारी में हैं। हालांकि, विजय और तमन्ना की तरफ से इस तरह की खबरों की न तो अभी तक पुष्टि की गई है और न ही कोई बयान सामने आया है। इस बीच दोनों का वीडियो सामने आया है। दोनों मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर नजर आ रहे हैं। इसे देखते ही यूजर्स एक बार फिर इनकी शादी को लेकर कयास लगाने लगे हैं।

फातिमा भी साथ आई नजर

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के साथ एक वीडियो में अभिनेत्री फातिमा सना शेख भी नजर आ रही हैं। इस दौरान पैपराजी विजय और तमन्ना से साथ में पोज देने के लिए कहते दिख रहे हैं। विजय और तमन्ना के बीच फातिमा काफी असहज होती दिखी हैं। इस दौरान फातिमा पहले अपना फोन देखने लगती हैं, फिर हंसती हुई पीछे की तरफ चली जाती हैं। वे विजय और तमन्ना को साथ पोज देने के लिए कहती हैं।

कपल ने किया शादी करने का फैसला

विजय और तमन्ना भाटिया को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी रचाने वाले हैं। बीते दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया गया कि कथित तौर पर यह जोड़ा अपने लिए नया घर की तलाश भी कर रहा है। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस कपल ने आने वाले साल में शादी करने का फैसला किया है, जिसके लिए दोनों तैयारियां भी शुरू कर चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि शादी की खबरों में विजय और तमन्ना कब मुहर लगाते हैं। फिलहाल तो सामने आए वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img