जनवाणी संवाददाता |
शामली: रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिलायक्ष रोहित विश्वकर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने पर विकास तीर्थ बाईक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली को शहर के मुंडेट कलां स्थित भाजपा जिला कार्यालय से झंडा दिखाकर प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष नरेंद्र भाटी, भाजपा जिध्लायक्ष सतेंद्र तोमर, जिला महामंत्री पुनीत दिर्वेदी एवं पंकज राणा ने संयुक्त
रूप किया।
इसके बाद बाईक रैली भाजपा कार्यालय से शुरू होकर जिला अस्पताल, विजय चौक, फव्वारा चौक, शिव मूर्ति, रेलवे फाटक, एसटी तिराहा, कलेक्ट्रेट, बाईपास हाईवे, गोहरनी, बीएसए ऑफिस, विकास भवन होते हुए भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश दिखाते हुए नारेबाजी की।
इस अवसर पर कार्यक्रम के सन्नी शर्मा, सोनू जुनेजा, विवेक प्रेमी, तेजस्वी पवांर, गौरव विश्वकर्मा, आशीष कश्यप, पारस भारद्वाज, अनुज संगल, रीशु बंसल, अर्जुन सिंह, अनुज धानिया, देवाशीष वर्मा, संदीप मोघा, नितिन गोयल आदि
उपस्थित रहे।

