- हमले में घायल टिटौली के युवक की बाद में हो गई थी मौत
जनवाणी संवाददाता |
शामली: झिंझाना थाना पुलिस ने युवक की गैरइरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद उसको अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
झिंझाना थाना ग्राम टिटौली निवासी विनोद पुत्र धर्मपाल ने 22 जून 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके भाई पर दो 2 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पर थाना झिंझाना पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
दूसरी ओर, उपचार के दौरान अस्पताल में युवक की मृत्यु गई थी। जिस पर झिंझाना थाना पुलिस ने मुकदमे को गैरइरादतन हत्या के मामले में तरमीम कर लिया था। साथ ही, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था जबकि उसका दूसरा साथी फरार चल रहा था।
झिंझाना पुलिस ने रविवार को गैरइरादतन हत्या के मामले में फरार दूसरे आरोपी मनोज पुत्र राजकिरण निवासी ग्राम अलीपुर, थाना झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

