Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

लापता युवक की बरामदगी को लेकर थाने पर जुटे ग्रामीण

  • उधार चुकाने को पैसे लेकर घर से निकला था युवक
  • पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में, मोबाइल बरामद

जनवाणी संवाददाता  |

भोपा: थानाक्षेत्र के कस्बा मोरना से गायब युवक की बरामदगी को लेकर परिजनों ने थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने युवक का मोबाइल और बाइक बरामद करते हुए मामले में गुमशुदगी दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

भोपा थानाक्षेत्र के मोरना निवासी इंद्रपाल ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि बीते रविवार को उसका 26 वर्षीय पुत्र जॉनी एक फाइनेंसर को पैसे देने के लिए घर से शुक्रताल के लिए निकला था, जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई परिजनों ने उसकी तलाश की और थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए युवक की बाइक और मोबाइल लांडे राजवाहे के पास से बरामद कर लिया।

मामले को लेकर सोमवार सुबह परिजनों ने आकर थाने पर हंगामा करना शुरू कर दिया और युवक की बरामदगी की मांग करने लगे पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को वापिस भेजा और गुमशुदगी दर्ज कर मामले में कार्यवाही शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। थाने पर हंगामा करने वालों में राजबीरी, बबली, अन्नू, सरिता, बालेश, अमरेश, ममता, सुनीता, निर्मल, अनिता, अरुण, पप्पन, ज्ञानी, उपेंद्र, राजेन्द्र, हेमन्त, हीरालाल, प्रवेश, पुष्पेंद्र, नीटू, मिंटू आदि मौजूद रहे।

एक लाख रुपये लेकर घर से निकला था युवक

परिजनों के अनुसार युवक पर किसी फाइनेंसर के रुपये बकाया चल रहे थे। युवक रविवार को लगभग एक लाख रुपये लेकर फाइनेंसर को देने के लिए घर से निकला था। सूत्रों के अनुसार युवक पर अन्य लोगो की काफी मोटी रकम बकाया चल रही है।

परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

परिजनों के अनुसार युवक फाइनेंसर को पैसे देने के लिए लगभग एक लाख रुपये लेकर घर से निकला था, जो अभी तक घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में ले लिया है और युवक की बाइक और मोबाइल बरामद कर लिए हैं। परिजन युवक के साथ किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं युवक के गायब होने से पत्नी शीतल और पुत्री जानवी व मानवी का रो रो कर बुरा हाल है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img