Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

हज यात्रा में वीआईपी कल्चर खत्म

  • केन्द्र सरकार का अहम फैसला, यूपीए सरकार में शुरु हुई थी व्यवस्था

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हज यात्रा के दौरान यूपीए सरकार के समय शुरु हुए वीआईपी कल्चर को केन्द्र सरकार ने समाप्त करने की घोषणा की है। इसके तहत अब वीआईपी हज कोटा समाप्त करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। शीघ्र ही इस संबध में अधिसूचना जार कर दी जाएगी। वीआईपी कोटा खत्म होने से कई लोगों के चेहरे उतर गए हैं। केन्द्र में यूपीए सरकार के समय हज यात्रा के तहत वीआईपी कोटा शुरु किया गया था

जिसमें राष्ट्रपति से लेकर उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के पास अलग अलग वीआईपी कोटा रहा करता था। राष्ट्रपति के पास 100, उप राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के पास 75-75 तथा केन्द्रयी अल्पसंख्यक कल्यण मंत्री के पास 50 लोगों का वीआईपी कोटा होता था। इसके अलावा हज कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों के पास भी वीआईपी कोटा होता था। इस कोटे को अब पूरी तरह से खत्म करने की घोषणा कर दी गई है। शीघ्र ही केन्द्र सरकार इस संबध में अधिसूचना जारी करेगी।

बुधवार को केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने इस संबध में कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा हज का वीआईपी कोटा खत्म करने से जहां वीआईपी कल्चर समाप्त होगा वहीं आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्व में ही इस बात की घोषणा कर चुके है कि हर स्तर पर वीआईपी कल्चर को खत्म किया जाएगा ताकि किसी भी आम आदमी को इस कल्चर के चलते कोई परेशानी न हो।

स्मृति ईरानी के अनुसार प्रधानमंत्री ने अपना कोटा भी राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। केन्द्रीय मंत्री के अनुसार उनके अलावा राष्ट्रपति व उप राष्ट्रपति ने भी अपना कोटा छोड़ दिया है। केन्द्रीय मंत्री के अनुसार इस संबध में हज कमेटी आॅफ इण्डिया से भी बात की गई और उन्हें कहा गया कि वो वीआईपी कल्चर को समाप्त करे। हज कमेटी आॅफ इण्डिया के अलावा विभिन्न राज्यों की हज कमेटियों ने भी सरकार के इस फैसले से इत्तेफाक जताया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img