- डीएम को ज्ञापन दिया, नहीं दीं सेवाएं
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: केंद्रीय आईएमए के आह्वान पर शुक्रवार को सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक असहयोग आंदोलन किया गया। आंदोलन मिक्सोपैथी एक पद्धति का दूसरी पद्धति में मिश्रण के खिलाफ किया गया। इसमें केवल इमरजेंसी चालू रही बाकी सब सेवाएं बंद रहीं।
इसी कड़ी में सुबह 11:00 बजे डीएम को ज्ञापन दिया गया, जिसमें आयुष डॉक्टरों को शल्य चिकित्सा देने का विरोध किया गया और नीति आयोग की कमेटियों को भंग करने का प्रस्ताव दिया गया। सेंट्रल काउंसिल आफ इंडियन मेडिसिन द्वारा इस नोटिफिकेशन का विरोध दर्ज किया गया।
यह विरोध पूरे भारतवर्ष में किया गया। और आगे भी जैसे केंद्रीय आईएमए की गाइड लाइंस होगी, हम उस पर चलेंगे और इस कानून का पूरा विरोध करेंगे। वरिष्ठ फिजीशियन डाक्टर कलीम अहमद ने बताया कि सहारनपुर में सभी क्लीनिक बंद रहे।
आईएमए भवन में दिन में 12:00 से 2:00 बजे के बीच में आईएमए मेंबर्स एकत्रित हुए और इस कानून का विरोध दर्ज किया गया। अध्यक्ष डॉक्टर मनदीप सिंह, उपाध्यक्ष डॉक्टर अनिल भल्ला, डॉ. स्वर्ण जीत सिंह, डॉ. अजय सहगल, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. मोहन सिंह, डॉक्टर अजय सिंह, डॉक्टर महेश गोयल, डॉ डीके गुप्ता, डॉ अमरजीत पोपली, डॉक्टर नीरज आर्य, डॉक्टर राजेश विरमानी, डॉक्टर श्वेता विरमानी, डॉक्टर शादाब अंसारी डॉक्टर रिक्की चौधरी आदि मौजूद रहे।

