- कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए निकाली धूनी यात्रा
जनवाणी संवाददाता |
नगीना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकतार्ओं ने कोरोना संक्रमण के चलते नगर के गली मोहल्लों में धूनी यात्रा निकाल कर वातावरण को शुद्ध करने का प्रयास किया।
मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता हेमंत कुमार एडवोकेट व राहुल त्यागी के नेतृत्व में चार-चार की टोली में संघ कार्यालय पर एकत्र हुए और गाय के गोबर के उपले (कंडे), गाय का घी, हवन सामग्री, गिलोय, कपूर आदि की धूनी हवन कुंड में लेकर वातावरण को शुद्ध करने व कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए नगर के गली मौहलों में धूनी यात्रा निकाली।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता हेमंत कुमार एड ने कहा कि वातावरण को शुद्ध करने के लिए हवन धूनी का करना अनिवार्य है। वेदों के अनुसार इस प्रकार के प्रयासों से वातावरण में फैले विषाणु नष्ट हो जाते है। जिससे संक्रमण कम फैलता है इसलिए हम सबको अपने अपने घरों में इस प्रकार की हवन धूनी अवश्य करनी चाहिए। जिससे वातावरण अधिक शुद्ध हो सके। इस अवसर पर संघ के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

