Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

हरियाणा में नगर निगम के लिए मतदान जारी, कतारों में लगे मतदाता

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हरियाणा के अंबाला, सोनीपत, पंचकूला समेत अन्य निकायों में रविवार सुबह से मतदान शुरू हो गया है। इन क्षेत्रों में कुल 782652 लाख मतदाता अपने निकाय के मेयर व पार्षद के चयन के लिए मतदान करेंगे। सूबे में पहली बार जनता सीधे मतदान के जरिए मेयर चुनेगी। चूंकि यह निकाय चुनाव कोविड काल के दौरान होंगे, इसलिए राज्य चुनाव आयोग मतदान की सुरक्षा के साथ-साथ संक्रमण फैलाव को लेकर भी बहुत ज्यादा गंभीर व सतर्क है।

अंबाला शहर में मतदान के लिए कतार में लगे मतदाता

इसी के मद्देनजर मतदान के दौरान मतदाता प्लास्टिक ग्लव्स पहनकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का बटन दबा रहे हैं। यह व्यवस्था राज्य चुनाव आयोग की ओर से पहली बार की गई है। इसके अलावा हर मतदान केंद्र को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मतदाता सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान केंद्रों के भीतर वोट करने दाखिल हो रहे हैं।

कहां-कितना हुआ मतदान

  • पहले दो घंटे में धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में 12% मतदान हुआ।
  • सोनीपत निगम चुनाव में दो घंटे में 4.2 फीसदी हुई वोटिंग।
  • अंबाला में10:30 बजे तक कुल 5280 मत पड़े, 2.8 प्रतिशत हुआ मतदान।

रेवाड़ी में निकाय चुनाव के लिए मतदान करने लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। वहीं सोनीपत में भी नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता कतार में लगे हैं।

अंबाला में कांग्रेस के मेयर पद की प्रत्याशी मीना अग्रवाल ने अपने पति के साथ मतदान किया। अंबाला में कड़ाके की ठंड के बावजूद दिव्यांग सजीव ने सबसे पहले मतदान किया। यहां  90 वर्षीय रिटायर्ड सूबेदार रणजीत सिंह भी वोट डालने पहुंचे।

सोनीपत में नवयुग स्कूल में ईवीएम में खराबी आने की वजह से मतदाताओं को कुछ देर इंतजार करना पड़ा। हालांकि बाकी जगहों पर मतदान सुचारू रूप से जारी है। सांपला नगर पालिका चुनाव में मतदाता बढ़चढ़ के हिस्सा ले रहे हैं। यहां भी लोगों की लंबी-लंबी कतारें बूथों में देखने को मिल रही हैं।

13 2

रेवाड़ी के सभी 108 बूथों पर मतदान जारी

रेवाड़ी में मतदाताओं पर निकाय चुनाव का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ठंड के बीच शहर में चुनाव की सरगर्मी तेज हैं। कतार में लगे मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। रेवाड़ी के सभी 108 बूथों पर मतदान जारी है। हालांकि आठ बूथों पर मतदान एक घंटे बाद शुरू पाया। वहीं धारूहेड़ा में सभी 31 बूथों पर मतदान चल रहा है।

पंचकूला में भी मतदान जारी, वोट करने पहुंचे दिग्गज

पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। सुबह से ही लगभग सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। यहां मतदान से पहले स्टाफ ने मतदाताओं के हाथ सैनिटाइज करवाए और मास्क भी बांटे जा रहे हैं। गांव फतेहपुर में मतदाताओं की लगी लंबी कतार लगी है।

सुबह आठ बजे से ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। कांग्रेस की मेयर पद की प्रत्याशी उपिंदर आहलूवालिया ने अपना मतदान किया। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने भी अपने परिवार के साथ मताधिकार का उपयोग किया। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री व पंचकूला से सांसद रतन लाल कटारिया ने भी मतदान किया।

पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित विजय पब्लिक स्मार्ट स्कूल में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने परिवार संग मतदान किया। वहीं कुछ देर बाद ही भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी कुलभूषण गोयल भी मतदान करने पहुंचे। वार्ड नंबर तीन से भाजपा प्रत्याशी रितु गोयल ने परिवार के साथ मतदान किया।

आखिरी घंटे में कोरोना संदिग्ध करेंगे मतदान

मतदान का समय सुबह 8 से शाम 5.30 बजे तक रहेगा, लेकिन चुनाव आयोग ने मतदाताओं से यह अपील की है कि जो लोग कोविड को लेकर संदिग्ध हैं, वे शाम 4.30 से 5.30 के बीच यानी मतदान के आखिरी घंटे में मतदान करने केंद्र पर पहुंचे, क्योंकि ऐसे लोगों के लिए यहां आखिरी घंटे में कोविड नियमों के तहत उनके मतदान के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

मतदान के दौरान कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित हो, इसके लिए सभी मतदान केंद्रों में विशेष स्टाफ की नियुक्ति की गई है। राज्य चुनाव आयोग डॉ. दलीप सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों में पानी की प्लास्टिक बोतलों, पीपीई किटों व प्लास्टिक ग्लव्स का इंतजाम रहेगा।

893 बूथ, 11 हजार कर्मचारियों की फौज करवाएगी मतदान

  1. 893 सभी निकाय चुनाव में बूथ बनाए गए हैं। इसमें 130 संवेदनशील और 145 अति संवेदनशील बूथ हैं।
  2. 11 हजार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की फौज शांतिपूर्वक मतदान करवाने के लिए तैनात रहेगी।
  3. 137 वार्ड उन स्थानीय निकायों में हैं, जहां आज मतदाता अपने जनप्रतिनिधि चुनेंगे।
  4. 575 प्रत्याशी इन स्थानीय निकाय चुनाव में पार्षद पद के लिए किस्मत अजमा रहे हैं।
  5. 56 प्रत्याशियों ने चुनाव में मेयर पद के लिए ताल ठोकी है।
  6. 2 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन हर बूथ पर होगी। एक मशीन पर मेयर और दूसरी पर पार्षद के चुनाव के लिए बटन दबाएंगे मतदाता।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img