Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

सीएमओ दफ्तर में बिजली की हो रही बरबादी

  • सीएमओ और एसीएमओ के आफिस में खाली पड़ी कुर्सियां
  • लेकिन लगातार चलता रहा एयर कंडीशनर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में इन दिनों बिजली की जमकर बर्बादी की जा रही है। खाली कक्ष में भी एयर कंडीशनर और पंखे चलते रहते हैं। इसकी तस्वीर जनवाणी समाचार पत्र के कैमरे में भी कैद हुई। सीएमओ और एसीएमओ के खाली पड़े दफ्तर में लगातार एयर कंडीशनर और पंखे चलते रहे। जबकि दोनों अफसर अपने-अपने कक्ष में नहीं थे। सरकार समय-समय पर बिजली बचाओं अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती है, लेकिन सरकारी कार्यालयों में अधिकारी ही बिजली का दुरुपयोग कर रहे है। ऐसी ही एक तस्वरी मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में देखने को मिली।

शनिवार को सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया तहसील दिवस में गए हुए थे, ऐसे में उनका कक्ष पूरी तरह से खाली था। लेकिन देखा गया कि खाली कुर्सियां होने के बावजूद भी सीएमओ आॅफिस के कक्ष में दोनों पंखे और एयर कंडीशनर लगातार चल रहे थे। जिन्हें बंद करने वाला कोई भी नहीं था। दोपहर को करीब 2.30 बजे तक सीएमओ अपने दफ्तर में पहुंचे।

शायद तब तक एसी और पंखे ऐसे ही चलते रहे। इसके अलावा एसीएमओ डॉ. कांति प्रसाद के ऊपरी मंजिल पर कक्ष में खाली पड़ी कुर्सियों के लिए ही एयर कंडीशनर और पंखे चलते रहे। एसीएमओ से बात हुई तो उन्होंने बताया कि वह किसी अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे है। शाम तक ही अपने दफ्तर में पहुंचेंगे।

एडमिट कार्ड से 72 घंटे तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगे अभ्यर्थी

मेरठ: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से मुफ्त यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थी परीक्षा की तिथि से 24 घंटे पहले से लेकर 24 घंटे बाद तक यानि कुल 72 घंटे तक बिना टिकट यात्रा का लाभ ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को यात्रा करने के दौरान हर बस में अपने एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी परिचालक को रिकार्ड के लिए देनी होगी।

एआरएम फाइनेंस मुकेश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों को 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को पांच दिन के दौरान 10 पालियों में परीक्षा देनी हैं। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को परीक्षा केन्द्र पहुंचने वाले अभ्यर्थी के लिए विभाग की ओर से यह सुविधा दी गई है कि वह एक दिन पहले और एक दिन बाद तक संबंधित मार्ग पर यात्रा कर सकता है। 72 घंटे तक निशुल्क यात्रा करने की यह सुविधा प्रत्येक अलग-अलग तिथि वाले केन्द्रों और क्षेत्रों में वहीं के अनुसार लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र के माध्यम से लगभग कितने अभ्यर्थियों को लाने-ले जाने की व्यवस्था रहेगी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

रक्षाबंधन पर संचालित होंगी विशेष बसें

एआरएम फाइनेंस मुकेश अग्रवाल ने बताया कि रविवार मध्य रात्रि 12 बजे से सोमवार मध्य रात्रि तक महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा 24 घंटे के लिए दी जाएगी। इस अवधि में टिकट बनवाने का समय काउंट किया जाएगा। यानि सोमवार मध्य रात्रि 11:59 बजे तक टिकट बनवाने वाली महिला यात्री गंतव्य तक निशुल्क यात्रा कर सकेगी। उन्होंने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र के पांचों डिपो की सभी बसें मार्ग पर रहें,

इसके संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मेरठ परिक्षेत्र के अंतर्गत इस समय 846 बसें हैं। जिनमें से मेरठ डिपो में निगम 173, सोहराब गेट डिपो में निगम 169, अनुबंधित 52, भैंसाली डिपो में अनुबंधित 173, बड़ौत डिपो में निगम 113, अनुबंधित 44, गढ़ डिपो में निगम 122 बसें शामिल हैं। विभाग की ओर से स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगाते हुए उनके लिए 15 दिन के विशेष अभियान को लेकर प्रोत्साहन योजना लागू की गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img