जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: ब्लाक प्रमुखी चुनाव को लेकर तेज हुई सियासी गतिविधिायों के बीच समाजवादी पार्टी के युवा नेता साहिल खान ने अपने 32 बीडीसी सदस्यों के साथ नकुड़ ब्लाक के गठबंधन प्रत्याशी मनोज कुमार का साथ देने का ऐलान किया। साहिल ने कहा कि किसी भी कीमत पर भाजपा को निर्विरोध जीतने नहीं दिया जायेगा और हमारा गठबंधन प्रत्याशी ही नकुड का ब्लाक प्रमुख बनेगा।
अंबाला रोड स्थित आवास पर बीडीसी सदस्यों की आयोजित बैठक में साहिल खान ने यह घोषणा की। उन्होंने मनोज कुमार को अपने सभी बीडीसी सदस्यों से मुलाकात कराई और पूर्ण समर्थन दिया।

