Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

वेस्ट यूपी में बारिश से बदला मौसम

  • अभी ऐसे ही बना रहेगा मौसम, जलभराव में फंसकर वाहन हुए खराब

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: वेस्ट यूपी में अभी मानसून का असर रहेगा। लगातार मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को दिन निकलते ही मौसम में बदलाव हुआ और झमाझम बारिश हो गई। बारिश का असर सुबह से लेकर शाम तक रहा। हालांकि अभी मौसम विशेषज्ञ अभी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जता रहे हैं। अगर देखा जाए तो सितंबर के महीने में बारिश होने से गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। गर्मी के साथ साथ उमस का असर देखने को मिल रहा था।

जिससे गर्मी का एहसास बढ़ रहा था। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ और बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। राजकीय मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 एवं न्यूनतम आर्द्रता 79 दर्ज की गई। बारिश 8.6 मिमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम ऐसा ही रहेगा। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

झमाझम बारिश में तरणताल बना महानगर

मेरठ: झमाझम बरसे मेघों से महानगर तरणताल बन गया। मेन रोड से लेकर गली मोहल्लों तक में जलभराव हुआ। शुक्रवार रात करीब पौने आठ बजे अचानक मेघ बरसने शुरू हुए। झमाझम बारिश ने मिनटों में महानगर को जलमग्न कर दिया। खैरनगर, अहमद रोड, अमीर रोड, जलीकोठी, बच्चा पार्क, छीपी टैंक, विजय नगर, वेस्टर्न कचहरी रोड, ईस्टर्न कचहरी रोड, सिविल लाइन, साकेत, शर्मानगर, नंगला बट्टू, आर्यनगर, सूरजकुंड रोड, नेहरू नगर, वैशाली कालोनी, जयदेवीनगर, कैलाशपुरी, शोहराब गेट, सराय बहलीम, हाशिमपुरा, सुभाष नगर, बुढ़ाना गेट, निगार रोड, खैरनगर, अहमद रोड, अमीर रोड, जली कोठी, मिशन कंपाउंड, सोतीगंज, बेगमबाग,

तिलक रोड, थापरनगर, पटेल नगर, नगर निगम रोड, पूर्वा महावीर, मकबरा डिग्गी, मकबरा घोसियान, प्रेमपुरी, आनंदपुरी, जैननगर, दशमेश नगर, रेलवे रोड, रौनकपुरा, भटीपुरा, बागपत गेट, देहली गेट, कृष्णपुरी, बागड़ियान मोहल्ला, बागपत रोड, गुप्ता कालोनी, इस्लामनगर, साबुन गोदाम, मलियाना, टीपी नगर, ईश्वरपुरी ब्रह्मपुरी, इंदिरा नगर, मास्टर कालोनी, गणेशपुरी, गौतमनगर, भगवतपुरा, खत्ता रोड, तारापुरी, श्याम नगर, नूर नगर, लिसाड़ी, फतेहउल्लाहपुर रोड, सिददीकनगर, लिसाड़ी गेट, प्रहलादनगर, राम बाग, आजाद रोड, गोला कुआं, इस्लामाबाद, बुनकर नगर आदि क्षेत्रों में जलभराव हुआ। जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।

कैंट क्षेत्र भी हुआ जलमग्न

झमाझम बारिश में कैंट बोर्ड का अधिकांश क्षेत्र जलमग्न हो गए। लालकुर्ती छोटा बाजार, बड़ा बाजार, जामुन मोहल्ला, जलभराव से लोग परेशान हुए। सदर के रविन्द्रपुरी, अरविंदपुरी, गंज बाजार, रजबन में भी जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। रोडवेज से सनातन धर्म इंटर कालेज तक जाने वाली रोड और शहीद स्मारक से गुरुतेग बहादुर स्कूल जाने वाली रोड पर और सीएबी इंटर कालेज के आगे खूब जलभराव हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img