Monday, June 8, 2026
- Advertisement -

आईसक्रीम की शुरुआत कहां से हुई

 

Balvani 2


गर्मी का मौसम हो और आइसक्रीम की चर्चा न हो, यह कैसे हो सकता है। आइसक्रीम तो आपने खूब खायी होगी लेकिन क्या आपको पता है कि आम बिकने वाली नए-नए स्वादों, नए-नए आकार की आइसक्र ीम की सबसे पहले शुरुआत कब और कहां हुई थी? तो आइए जानें आइसक्रीम के विकास के बारे में।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |

आइसक्रक्रीम का इतिहास 700 वर्ष पुराना है। विश्व की पहली आइसक्रीम 13वीं शताब्दी में चीन में बनाई गई थी, लेकिन इसका स्वाद वहां के नागरिकों को काफी समय बाद चखने को मिला। कुछ ऐसे हुआ था कि चीन में मंगोल बादशाह कुबलई खान ने देशवासियों के आइसक्रीम खाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस कारण सन 1260 से 1296 तक कोई आम आदमी आइसक्रीम का स्वाद नहीं चख पाया। इसका मजा मात्र सिर्फ राजघरानों के सदस्य ही लेते मगर फिर धीरे-धीरे सन 100 तक चीनवासियों तक आइसक्रीम पहुंच गई लेकिन आइसक्रीम बनाने की कला काफी वर्षों बाद भी अन्य देश नहीं जान पाए।

13वीं शताब्दी में उत्तरार्द्ध में इटली का एक यात्री मार्कोपोलो शाही मेहमान बनकर चीन पहुंचा तो उसे भोजन के बाद आइसक्रीम भी खाने को दी गई। मार्कोपोलो को आइसक्रीम अत्यंत पसंद आई। उसने चीन के बादशाह कुबलई खान से आइसक्रीम बनाने की कला बताने का अनुरोध किया। कुबलई खान ने मार्कोपोलो को आइसक्रीम बनाने की विधि तो बता दी पर इस शर्त पर कि आइसक्रीम का उपयोग सिर्फ इटली के राजघरानों तक ही सीमित रखा जाए। मार्कोपोलो ने बादशाह की बात मान ली। इस प्रकार आइसक्रीम बनाने की कला चीन से बाहर इटली के शाही परिवार तक पहुंची।

सन 1533 में इटली की राजकुमारी कैथरीन द मैडिसी की शादी फ्रांस के युवराज ह्यफ्रांसिसह्ण प्रथम के साथ हुई। फ्रांस जाते समय कैथरीन अपने बावर्ची को भी अपने साथ ले गई। तब आइसक्रीम बनाने की कला इटली से फ्रांस पहुंची। सन 1630 में फ्रांस की राजकुमारी हैनरीटा मारिया की शादी इंग्लैड के राजकुमार चार्ल्स प्रथम से हुई। हैनरीटा के बावर्ची राजकुमारी के साथ इंग्लैंड गए। इस प्रकार आइसक्रीम फ्रांस से इंग्लैंड तक पहुंची और इस प्रकार धीरे-धीरे आइसक्रीम का प्रचलन बढ़ने से इसका व्यवसाय होने लगा और आइसक्रीम की फैक्टरियां लगने लगीं।

सन 1900 में रेफ्रीजिरेटर का आविष्कार हुआ, तब आइसक्रीम निर्माण एक उद्योग के रूप में उभरा। नए नए रंगों, आकारों और स्वाद वाली आइसक्रीम बनने लगी। विश्व में आइसक्र ीम बनाने की पहली बड़ी फैक्टरी अमेरिका के ब्लादिमोर नगर में बनी और आज प्रत्येक देश में आइसक्रीम बनाने की कई फैक्टरियां हैं। इस कारण प्रत्येक गांव-शहर के बच्चे इसका मजा चख रहे हैं।

सबसे महंगी आइसक्रीम

ब्लैक डायमंड ब्रांड कीआइसक्रीम दुबई के स्कूपी कैफे में 2015 में लॉन्च की गई थी. एक खबर के मुताबिक ब्लैड डायमंड आइस्क्रीम के ऊपर 23 कैरेट का सोना लगा होता है। साथ ही इसके अंदर मैडगास्कर वनीला आइसक्रीम मौजूद होती है। इसके अलावा ईरान का केसर और ब्लैक ट्रफल भी इस आइसक्रीम को और शानदार बनाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस आइसक्रीम की कीमत 60 हजार रुपये के करीब है।

एक्ट्रेस और ट्रैवल ब्लॉगर शेनाज ट्रेजरी ने ही में दुबई की यात्रा के दौरान इस आइसक्रीम के बारे में बताया था। एक्ट्रेस ने आइसक्रीम को खाते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ऐसा क्या है जिसे पैसे से नहीं खरीदा जा सकता? एक आइसक्रीम के लिए 60,000 रुपये! दुबई में सोना खा रही हूं। यह दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम है।

संजय कुमार


janwani address 126

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारतीय बाजार लड़खड़ाया, निफ्टी 23,150 के नीचे बंद

  जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार का कारोबारी सत्र भारतीय...

CBSE 12वीं मूल्यांकन विवाद: Digital System की गड़बड़ियों पर HighCourt ने केंद्र और बोर्ड को भेजा Notice

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...
spot_imgspot_img