Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

व्हाइट फंगस ने बढ़ायी स्वास्थ्य विभाग की चिंता

  • आंखों में दर्द होने पर बिजनौर के मरीज ने कराया चेकअप निकले दोनो फंगस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना संक्रमण के कारण पहले से ही स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल व्यवस्था में चल रही है। जिसको सुधारने के लिए शासन स्तर से अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, ब्लैक फंगस स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। जिसको कं ट्रोल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला लगा हुआ है। इसी क्रम में व्हाइट फंगस का केस आने के पश्चात से स्वास्थ्य विभाग में हड़कप मचा हुआ है।

हालांकि संबंधित मरीज का आनंद अस्पताल में आॅपरेशन कर उसकी आंखों की रोशनी बचा ली गई है। दरअसल, बिजनौर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति पहले कोरोना संक्रमित हो गया था, लेकिन अब उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। आंखों में दर्द होने के पश्चात वह डॉक्टर को दिखाने आया था। डा. पुनीत भार्गव ने बताया कि अब तक उन्होंने ब्लैक फंगस के कई मरीजों का सफल आॅपरेशन किया है, लेकिन ऐसा पहला मामला सामने आया है जब मरीज में एक साथ दो दो फंगस मिले हैं।

उन्होंने बताया कि मरीज की राइट साइड की नाक में दोनों फंगस एक साथ थे। ब्लैक फंगस के साथ ही इस मरीज की नाक में व्हाइट फंगस की भी मौजूदगी थी। उन्होंने बताया कि मरीज की दूसरी साइड की नाक में भी ब्लैक फंगस मौजूद थे। दूरबीन विधि से ब्लैक और व्हाइट फंगस हटा दिया है जिससे मरीज की आंख की रोशनी बच गई है। बता दें कि यह मेरठ में भर्ती होने वाला ऐसा पहला मरीज है।

जिसमें दोनों फंगस एक साथ मिले हैं। इसे दुर्लभ केस माना जा रहा है. ऐसे पहले कभी नहीं हुआ कि एक ही मरीज में काले और सफेद दोनों फंगस मिले हो। वहीं आॅपरेशन करने वाले डा. पुनीत भार्गव ने बताया कि मरीज को पता ही नहीं था की उसे दोनों फंगस हैं।

वह तो आंख में दिक्कत है, यह परेशानी लेकर आया था। उनकी दाहिनी नाक की जांच की तो नाक में सफेद और काला दोनों फंगस दिखे। फिर एमआरआई कराया तो फंगस साइनस के अंदर कोने में घुसे थे और आंख गलानी शुरू कर दी थी। तब आॅपरेशन कर आंख बचाई गई है।

व्हाइट और ब्लैक फंगस के पहचान

स्वास्थ विशेषज्ञों के अनुसार साधारण एंटी फंगल दवाओं से इसे ठीक किया जा सकता है। लक्षण व्हाइट फंगस में मुंह खोलने पर सफेद परत जैसी दिखती है। जब फंगस आहार नली में पहुंचती है तो खाना निगलने में तकलीफ होती है। इसे इंडोस्कोपी से देखा जा सकता है।

वहीं, ब्लैक फंगस में नाक बंद होना, नाक से काले रंग का पानी आना, नाक के आसपास गालों पर सूजन होना। चेहरे में दर्द, चेहरे में सुन्नपन या सूजन आना, लगातार सिरदर्द, मुंह से बदबू, सीने में दर्द, आंखों में दर्द, आंखें लाल होना, खून की उल्टी होना आदि होता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img