Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

जिसने भी देखी हत्या की वीडियो वो दहल गया

  • भीड़ घेरे रही, वीडियो बनते रहे, इलाज के लिये देरी की
  • मरने से पहले कातिलों का नाम बताया और सांस छोड़ी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हम किस दौर में जा रहे हैं। इंसानियत और मानवता खत्म होती जा रही है। जब तक खुद पर कोई आफत न आए लोग दूसरों की परेशानी को समझना तो दूर नजरअंदाज करके चले जाते हैं। इत्तेफाक नगर में जिस बेरहमी और कानून को पूरी तरह से धता बताते हुए तीन लोगों ने एक युवक को चाकुओं से गोदा बल्कि मरने तक का इंतजार किया वहीं मौजूद काफी लोग बजाय मदद करने के लाइव मर्डर को देखकर मूकदर्शक बने रहे। दुखद पहलू यह है कि कुछ लोगों ने बजाय मदद करने के वीडियो बनाने में लगे रहे। हालांकि मरने से पहले बहादुर साजिद ने कातिलों के नाम जरुर बता दिये।

कबाड़ का काम करने वाला साजिद बेमौत मारा गया। उसे मारने वालों में कोई गैर नहीं बल्कि उसके तीन सगे चाचा बताये जा रहे हैं। जिस वक्त हमलावरों ने साजिद को इत्तेफाक नगर के पास पैदल जाते हुए पकड़ा उसे नहीं पता था कि कुछ ही पलों में रिश्तों का खून होने वाला है। जिस जगह पर मर्डर हुआ वो सड़क रात दिन व्यस्त रहती है। जब साजिद को एक हमलावर ने पहला चाकू मारा ठीक उसी वक्त एक ईरिक्शा वहां रुका और देखकर चला गया।

दूसरा चाकू लगा तो आटो वाला भी युवक को तड़पता हुआ देखकर निकल गया। दूसरे हमलावर ने जब साजिद का पेट फाड़ा उस जगह से पांच मीटर की दूरी पर दो दर्जन से अधिक लोग खड़े होकर तमाशबीन बने रहे। हमलावर साजिद को मरा हुआ समझकर जब चले गए तो करीब 30-45 लोगों ने आकर लगभग मर चुके साजिद को घेर लिया और बजाय उसकी मदद करने के उससे पूछताछ करने लगे।

तभी एक महिला भी आई और देखते ही उसकी हालत खराब हुई और लड़खड़ाती हुई निकल गई। इस भीड़ में एक युवक ऐसा भी निकला जिसने अपनी कमीज उतारी और साजिद के पेट से बाहर निकली आंतों को अंदर कर शर्ट पेट पर बांध दी। इस बीच अंतिम सांसे गिन रहे साजिद ने बुदबुदाते हुए कातिलों के नाम भी बताये और दुनिया को अलविदा कह दिया। पुलिस ने मौके पर आकर लोगों को हड़काया भी कातिलों को न पकड़ने के लिये लानतें भी दी, लेकिन जिस तरह से लोग चाकुआें से हो रहे हमले को देखते रहे उसने साबित कर दिया कि कठिन वक्त में लोग मदद करने से बचने लगे हैं। मारने वाले प्रोफेशनल किलर नहीं थे, बल्कि साजिद के तीन चाचा बताये जा रहे थे, जो बाद में नामजद रिपोर्ट में साबित भी हो गया।

संपत्ति विवाद ने कर दिया रिश्तों का खून

पुलिस लाख कहे कि शनिवार को शराब पीकर शहजाद ने मृतक साजिद के बड़े भाई राशिद का सिर फोड़ देने के कारण सरेआम हत्या हुई है। जबकि हकीकत यह है कि मृतक साजिद के पिता यूनुस और उसके तीन भाइयों शहजाद, नौशाद और नावेद के बीच एक मार्केट और घर को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार इसको लेकर झगड़ा हो चुका था। शनिवार को हुए झगड़े ने इसमें आग में घी का काम कर दिया।

हत्याओं का ग्राफ बढ़ा, छोटी बातों पर बहाया जा रहा खून

क्रांतिधरा पर हत्याओं का ग्राफ कम होने का नाम नही ले रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में हत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है। छोटी-छोटी बातों पर लोग खून बहाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अप्रैल महीने में ही हत्या की एक दर्जन घटनाएं हो चुकी है। भले ही हत्यारोपी गिरफ्तार किये जा रहे हों, लेकिन जिस तरह से ऐलानिया कत्ल हो रहे हैं उसने पुलिस की कार्यप्रणली पर अंगुली उठ रही है।

जानी थाना क्षेत्र में एमआईईटी में छात्र निखिल के ऐलानिया कत्ल से पहले कलंजरी में स्कूल संचालक की हुई ऐलानिया हत्या ने पुलिस की लापरवाही का खुलासा कर दिया था। वहीं, सिवालखास में बहन के प्रेमियों ने 14 साल के बच्चे की गला काटकर हत्या करने के बाद उसका सिर लेकर चले गए थे। इन तीनों हत्याओं से पहले पुलिस को जान के खतरे का अंदेशा जताया गया था लेकिन पुलिस ने लापरवाही करते हुए सुरक्षा की तरफ ध्यान तक नहीं दिया था।

इस कारण तीनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई थी। सरूरपुर में गोशाला संचालक की हत्या ने तो सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ दिया था। हालांकि इसमें पीड़ित पक्ष की तरफ से फर्जी नामजदगी भी कराई गई थी। सरधना में तीन दिन में हुई तीन हत्याओं की घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिए। पहले छबड़िया गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग करके किसान को मौत के घाट उतारा गया। फिर रविवार की रात को महादेव गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले की पुलिस को होश मिलता, सोमवार सुबह दिन निकलते ही नगर के गढ़ी खटिकान में आॅनर किलिंग का सनसनीखेज मामला हो गया।

जिसने पुलिस की नींद उड़ा दी। सरधना के छबड़िया गांव में महज एक पिलर को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी। जिसमें किसान संदीप को घेरकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीन लोगों को गोली लगी थी। सरधना के महादेव गांव में खेत पर युवक वत्सल पुत्र प्रदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरधना के गढ़ी खटिकान मोहल्ले में दो भाइयों ने जैकी पुत्र हुकम सिंह व उसकी प्रेमिका आंचल का गला रेत दिया। जिसमें जैकी की मौत हो गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img