Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

  • प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का हुआ था आयोजन

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: श्रीनिवास रामानुजन जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर नगर एवं देहात क्षेत्र के विद्यालयों के छात्रों की प्रतिभा खोजने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

WhatsApp Image 2022 02 19 at 4.53.29 PM 1

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षा समिति प उ प्र के मंत्री अरुण खंडेलवाल, प्रबंध समिति सदस्य बाल बहादुर, एसवीएम योगा एंड हेल्थ साइंस कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ रावी जैन ने संयुक्त रूप से माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

WhatsApp Image 2022 02 19 at 4.53.30 PM

विद्यालय प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया। समस्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विजयी होना महत्वपूर्ण नही होता, बल्कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना अधिक महत्वपूर्ण होता है।

प्रतियोगिता के संयोजक अजय वत्स ने प्रतियोगिता के विषय में बताया कि गत 22 दिसंबर को लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर नगर एवं देहात क्षेत्र के विद्यालयों के छात्रों की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

जिसमे कक्षा 5 के 200 तथा कक्षा 8 के 160 छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में नगर स्तर पर बनी वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। नगर स्तर पर कक्षा 8 की वरीयता सूची में सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी के शौर्य ने प्रथम, शौर्य प्रताप ने द्वितीय और अविश सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जबकि कक्षा 5 की वरीयता सूची में गिरधारीलाल जैन मैमोरियल पब्लिक स्कूल के अपूर्व जैन एवं आदित्य वर्मा ने प्रथम, माही पाठक ने द्वितीय और मौ फरीद जैदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले समस्त छात्र छात्राओं को भी मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय से पधारे प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगणों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि अरुण खंडेलवाल ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि सफलता आत्म-विश्वास का कारक होती है। मेधावी छात्रों को यहीं नही रुकना चाहिए, बल्कि ये तो केवल एक शुरुआत है। समय सारणी के साथ लक्ष्य बनाकर मेहनत से तैयारी करें, तो जीवन मे सफलता आपके कदम चूमेगी। प्रबंध समिति सदस्य बाल बहादुर ने आगंतुक महानुभावों का आभार व्यक्त किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img