Wednesday, March 11, 2026
- Advertisement -

सड़क पार करते महिला को वाहन ने टक्कर मारी, मौत

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बागपत कोतवाली के सरूरपुर गांव में सड़क पा कर रही महिला को एक वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। राहगीरों ने उसे कार में लेकर बड़ौत के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई थी।

सरूरपुर कला गांव निवासी उमरदीन की पत्नी बोहती (65) मंगलवार को सुबह के समय हाइवे के दूसरी ओर अपने घर से कूड़ा लेकर डालने जा रही थी। वह कूड़ा डालकर लौट रही थी तो तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने बोहती गंभीर रूप से घायल हो गई। वाहन को लेकर चालक फरार हो गया।

सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने ग्रामीणों की मदद से उसे कार में बैठाकर बड़ौत के एक निजि अस्पताल में पहुंचा। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला के परिजनों को सूचना दी गई। वह भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद शव को उसके परिजनों के सुपर्द कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img