Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

महिला का धड़ मिला इंदौर में और हाथ पैर मिले ऋषिकेश में

  • महिला की हत्या कर अलग-अलग ट्रेन में छोड़ दिए गए शरीर के हिस्से

जनवाणी संवाददाता |

ऋषिकेश : बीते शनिवार को इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड में युवती के शरीर के कुछ अंग रेलवे पुलिस ने बरामद किए थे। शव तीन हिस्सों में था, कमर के नीचे का हिस्सा और हाथ धड़ से कटे मिले थे। मध्य प्रदेश पुलिस अभी इस हत्या की गुत्थी सुलझा भी ना पाई थी कि अब योग नगरी ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस के एक डब्बे से महिला के कोहनी से नीचे कटे हाथ और पैर प्लास्टिक की कट्टे से बरामद हुए है। आरपीएफ और जीआरपी मामले की जांच में जुटी है। इंदौर पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

योगनगरी ऋषिकेश-इंदौर के बीच संचालित होने वाली उज्जैन एक्सप्रेस में प्लास्टिक के कट्टे के भीतर एक महिला के कोहनी से नीचे कटे हाथ और घुटनों से नीचे कटे पैर मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार की सायं उज्जैन एक्सप्रेस योगनगरी ऋषिकेश पहुंची। यह ट्रेन स्टेशन के यार्ड वासिंग लाइन पर खड़ी थी। ट्रेन की जांच के दौरान कोच एस-1 और एस-2 के बीच टायलेट के पास एक संदिग्ध प्लास्टिक का कट्टा बरामद किया गया। इस कट्टे से अत्यधिक बदबू आ रही थी। सूचना पाकर आरपीएफ पोस्ट योगनगरी ऋषिकेश से उप निरीक्षक गायत्री देवी तथा जीआरपी ऋषिकेश से उप निरीक्षक आनंद गिरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस प्लास्टिक कट्टे को खोलकर चेक किया तो कट्टे के भीतर दो कटे हुए हाथ और दो कटे हुए पैर बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह हाथ व पैर किसी महिला के हैं। रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इंदौर रेलवे स्टेशन से भी महिला की शेष शरीर के अंग बरामद होने की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद इंदौर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। जीआरपी थाना देहरादून के प्रभारी निरीक्षक टीएस राणा ने बताया कि योग नगरी ऋषिकेश में ट्रेन से बरामद हुए महिला के शरीर के अंग की जांच चल रही है। इंदौर रेलवे स्टेशन पर अन्य अवशेष बरामद होने की जानकारी मिलने के बाद इंदौर रेलवे पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

बता दें कि बीते शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड में युवती का शव मिला था, शव तीन हिस्सों में था। कमर के नीचे का हिस्सा और हाथ धड़ से कटे मिले थे। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया । शनिवार रात 12 बजे ट्रेन की सफाई के दौरान सफाईकर्मी इंजन के पीछे दूसरे नंबर के कोच में पहुंचा। यहां सफाई करने के दौरान झाड़ू बर्थ के नीचे अटक गई। सफाईकर्मी को लगा कोई सामान भूल गया।

उसने झांककर देखा तो नीचे बैग और एक थैला था। ट्रॉली बैग में लॉक नहीं था, उसे जब खोला तो उसमें युवती का धड़ था। उसके हाथ नहीं थे। सफाईकर्मी ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी। पुलिस के आने पर थैला खोला तो उसमें कमर के नीचे का हिस्सा और कटे हुए हाथ रखे मिले थे। इंदौर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img