- दिव्य योग संस्थान द्वारा किया लगाया तृतीय शिविर
जनवाणी संवाददाता |
शामली: दिव्य योग संस्थान ट्रस्ट शामली द्वारा श्री दुर्गा प्रसाद पब्लिक स्कूल बुढ़ाना रोड तृतीय नि:शुल्क महिला योग साधना केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें साधिकाओं को योग और प्राणायाम से होने वाले लाभ के बारे में बता कर योग प्रशिक्षण दिया गया।
रविवार दिव्य योग संस्थान ट्रस्ट द्वारा श्री दुर्गा प्रसाद पब्लिक स्कूल में महिला योग साधना केंद्र का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रवण संगल, विशिष्ट अतिथि प्रमोद संगल तथा कार्यक्रम अध्यक्षऋषि पाल गोयल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने साधकों को बताया योग एवं प्राणायाम से जटिल रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है और शरीर को निरोग और लचीला बना जा सकता है। दिव्य योग संस्थान द्वारा नगर पालिका प्रांगण तथा मोहल्ला पंसारियान स्थित नई गौशाला निकट सती मंदिर पर नि:शुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, केंद्र प्रमुख नीलम शर्मा व शिक्षा शर्मा, रमेश बजाज संरक्षक, गिरीश गर्ग संरक्षक / केंद्र प्रमुख, राजेश गुलाटी, रवि अग्रवाल, दीपक रूहेला, ऋषिपाल गोयल, मनोज शर्मा, अरूण कुमार, रोहन कुमार, दिनेश कुमार, प्रदीप पुंडीर, संतोष कुमार, अरविंद मलिक, अरविंद विश्वकर्मा, विशाल तायल, राजीव शर्मा, बाला देवी, लक्ष्मी शर्मा, मधु, बबली कश्यप, सुमन जांगिड, अर्चना, पारूल, नीरा, प्रज्ञा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

