Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

लालकुर्ती पैंठ में महिलाओं के पर्स और मोबाइल उड़ाये

  • एक महिला आरोपी को लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लालकुर्ती थाना क्षेत्र पैंठ में से अज्ञात महिलाओं ने खरीददारी करने आई महिलाओं के पर्स और मोबाइल चोरी कर लिए। महिलाओं ने मौके से एक आरोपी महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। कंकरखेड़ा निवासी सीमा और कुछ अन्य महिलाएं लालकुर्ती पैंठ में खरीदारी करने आई थी।

इस बीच जब महिलाएं बाजार में पहुंची तो अचानक उनके बैग में रखा पर्स किसी ने चोरी कर लिया। महिला ने पर्स चोरी होने पर शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आसपास के व्यापारी मौके पर जमा हो गये। थोड़ी देर बाद सीमा ने देखा कि उसका पर्स सड़क पर पड़ा है।

यह देख उसने पर्स उठाते हुए एक महिला को पकड़ लिया। पर्स चोरी होने की सूचना पर थाना लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पूछताछ के लिए थाने भिजवा दिया। महिला ने बताया कि उसने चोरी नहीं की। पर्स सड़क पर पड़ा था, इसलिए उठा लिया।

22 22

सीमा ने पर्स खोलकर देखा तो उसमें 10 हजार रुपये रखे थे, लेकिन एक पर्स के एक हिस्से में ब्लेड मारकर उसमें रखे पांच हजार रुपये उसमें नही मिले। पर्स में कुल 15 हजार रुपये रखे थे। पुलिस ने महिला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी से बैग लूटा

मेरठ: लालकुर्ती क्षेत्र कमिश्नरी आवास चौराहे के समीप महिला अधिकारी से बदमाशों ने पर्स लूट लिया और फरार हो गए। रक्षापुरम निवासी पूनम चौधरी बड़ौत में बाल विकास परियोजना विभाग में अधिकारी है। वह शनिवार रात को ई रिक्शा से आॅफिस के बाद घर लौट रही थी। जब वह ई-रिक्शा से कमिश्नरी आवास चौराहे के पास कैंट क्षेत्र में पहुंची तो पीछे से बाइक पर दो बदमाश आये और पूनम से बैग छीन लिया।

पूनम इससे पहले शोर मचाती बदमाश मौके से फरार हो गए। महिला ने तत्काल पुलिस को घटना के बारे में बताया। पूनम ने बताया कि उसके बैग में हजारों रुपये रखे थे। सरकारी कागजात भी रखे थे। लालकुर्ती पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है।

सरधना में डेयरी संचालक को मारी गोली

सरधना: नंगला रोड पर दो बदमाशों ने एक डेयरी संचालक पर फायरिंग कर दी। एक गोली डेयरी संचालक के हाथ में जा लगी। लोगों के आने पर आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने दो लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली में घटना का मुकदमा दर्ज कराया है। नंगला रोड बस्ती निवासी शाहिद पुत्र तौफीक डेयरी संचालक है।

बीती रात को वह बस्ती में ही एक डेयरी में भैंस देखने गया था। वापस लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने शाहिद पर फायरिंग कर दी। एक गोली शाहिद के बाएं हाथ में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग उस ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस व परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। रविवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अजीम पुत्र आजम निवासी घोसियान व उमेर पुत्र साबू निवासी ग्राम नवाबगढ़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में तलाश में दबिश दे रही है। मगर दोनों आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं।

छेड़छाड़ के विरोध में बजरंग दल का थाने पर हंगामा

सरधना: रविवार को सरधना के धर्मपुरा मोहल्ले में दो बहनों के साथ समुदाय विशेष के युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं थाने में धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ सके। मिली जानकारी के अनुसार नगर के धर्मपुरा मोहल्ला निवासी दो बहनों के साथ रविवार को समुदाय विशेष के युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई की मांग को लेकर रात में बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। घटना के विरोध में कार्यकतार्ओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ता गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज थे।

नाराज कार्यकर्ता थाने में ही धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। इस मौके पर अर्जुन सिंह राणा, शिवम, प्रियंक, हितेश, अनिल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img