Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

चुनाव में गड़बड़ी की आशंका वालों को जारी करें रेड कार्ड

  • एडीजी ने पंचायत चुनाव के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के संबंध में एडीजी जोन मेरठ राजीव सबरवाल ने शामली में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

मंगलवार की देर शाम को पुलिस लाइन में पहुंचे एडीजी राजीब सबरवाल, डीआइजी उपेंद्र अग्रवाल ने शामली एसपी सुकीर्ति माधव, एएसपी ओपी सिंह, सीओ प्रदीप सिंह, सीओ कैराना जितेंद्र सिंह, सीओ थाना भवन अमित सक्सेना समेत अधिकारियों के साथ चुनाव के संबंध में बैठक की।

एडीजी ने जनपद में प्रधान पद के प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों के विरुद्ध की गई कार्रवाई, असलाहों के जमा किए जाने की जानकारी की गई। जनपद में माफिया, गैंगस्टर एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया। साथ ही कहा कि ऐसे माफिया, गैंगस्टर एवं वारंटी बाहर हैं उन्हे मतदान से पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाए। प्रधान पद के प्रत्याशियों द्वारा समर्थन हेतु किए जा रहे प्रचार एवं वितरित की जा रही अन्य सामग्री की जानकारी कर अधिक से अधिक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

चुनाव से पूर्व अपराधियों के निवास एवं रूकने के स्थानों पर छापेमारी कर बाहर से आकर रुकने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। चुनाव वाले दिन पड़ोसी जनपद एवं राज्य से लगने वाली सीमाओं पर सघन चैकिंग अभियान रखा जाए जिससे कि बाहर से अपराधियों की आवागमन न होने पाए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान स्थल एवं बूथ की ड्यूटियां लगा दी जाए एवं चुनाव में पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पूर्व पुलिस पार्टी को उसके कर्तव्य के निर्वहन के संबंध में अवगत करा दिया जाए।

चुनाव वाले दिन ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस बल द्वारा शक्ति से चुनाव आयोग के निदेर्शों के अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। इसके लिए अभी से रेड कार्ड ऐसे तत्वों को निर्गत कर दिए जाएं जो उस दिन गडबड़ी फैला सकते है। उन्हें नोटिस भी प्रदान कर आसपास के क्षेत्रों में उसकी प्रति चस्पा करा दी जाए। इस मौके पर एलआइयू, सर्विलांस व स्वाट टीम के अलावा सभी थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img